महंगे होंगे रीचार्ज प्लान? एयरटेल ने कर दी ऐसी डिमांड, पढ़ें पूरी खबर
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 07 Feb 2024 11:25 AM
Airtel calls for Telecom service tariff reform - दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने हाल ही में कहा कि उसकी प्रति ग्राहक औसत कमाई (एआरपीयू) में अपने बल पर स्पष्ट वृद्धि हुई है लेकिन इसमें असली सुधार शुल्क दरों को दुरुस्त करने से ही आयेगा.
Telecom Tariff : भारत में लीडिंग टेलीकॉम कंपनियों में जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) सबसे ऊपर हैं. प्लान्स हो या नेटवर्क की बात, हर चीज को लेकर दोनों कंपनियों के बीच टक्कर देखने को मिलती है. 5G यूजर्स को नयी खबर से झटका लग सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, 2024 में कुछ महीने बाद जियो और एयरटेल अनलिमिटेड 5जी डेटा प्लान (5G Data Plan) खत्म करने जा रही है. इसके साथ प्लान्स भी महंगे हो सकते हैं. नयी रिपोर्ट की मानें, तो 4G टैरिफ की मदद से भी कंपनियां रेवेन्यू ग्रोथ बढ़ाने पर जोर दे रही हैं.
दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने हाल ही में कहा कि उसकी प्रति ग्राहक औसत कमाई (एआरपीयू) में अपने बल पर स्पष्ट वृद्धि हुई है लेकिन इसमें असली सुधार शुल्क दरों को दुरुस्त करने से ही आयेगा.
Also Read: 5G यूजर्स को लगेगा झटका, खत्म होगी फ्री अनलिमिटेड सर्विस! जानें क्या कहती है रिपोर्ट
भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक (एमडी) गोपाल विट्टल ने कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजों पर चर्चा के दौरान कहा कि सवाल शुल्क दरों के दुरुस्त होने या न होने का नहीं है. सवाल यह है कि यह काम कब होगा.
विट्टल ने कहा, वास्तविक सुधार तभी आएगा जब शुल्क दरों में सुधार होगा. मैंने पहले भी कहा है कि शुल्क दरों में सुधार होने या न होने का सवाल नहीं है, सवाल यह है कि यह कब होगा.
Also Read: Good News! 219 रुपये में जियो यूजर्स को मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा
एयरटेल के शीर्ष अधिकारी ने कहा, कुछ तिमाहियों में एआरपीयू में बढ़ोतरी अधिक हुई है तो कुछ तिमाहियों में यह कम है. लेकिन थोड़ी लंबी अवधि में स्पष्ट रूप से एआरपीयू में अपने बल पर बढ़ोतरी देखी गई है.
इसके साथ ही विट्टल ने कहा कि 5जी नेटवर्क पर मुफ्त डेटा की पेशकश पैसे कमाने की किसी भी पहल के लिए एक विरोधाभासी बात है. भारती एयरटेल का दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ उच्च मूल्य ग्राहकों में वृद्धि के दम पर 54 प्रतिशत बढ़कर 2,442.2 करोड़ रुपये रहा है.
Also Read: Jio Vs Airtel: 2 रीचार्ज प्लान्स, 1 रुपये का अंतर, फायदों की लिस्ट लंबी, चूक गए तो पछताएंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










