ePaper

Aaradhya Bachchan का अनसीन वीडियो वायरल, क्रिसमस कैरोल गाते दिखी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी

Updated at : 08 Jan 2022 2:21 PM (IST)
विज्ञापन
Aaradhya Bachchan का अनसीन वीडियो वायरल, क्रिसमस कैरोल गाते दिखी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या का क्रिसमस कैरोल गाते हुए डांस वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वो बहुत प्यारी लग रही है.

विज्ञापन

Aaradhya Bachchan Dance Video: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की बेटी आराध्या बच्चन का डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वो क्रिसमस कैरोल गाती हुई दिख रही है. रेड फ्रॉक पहने स्टारिकड बहुत क्यूट लग रही है.

आराध्या बच्चन का एक अनसीन वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बहुत प्यारी लग रही है. इस वीडियो में स्टारकिड ने रेड फ्रॉक के साथ सांता टोपी भी पहना है. क्रिसमस कैरोल गाते हुए वो कमाल के एक्सप्रेशन बनाती है. आराध्या डांस भी करती है. उनके पीछे क्रिसमस ट्री भी दिख रहा है.

https://www.youtube.com/watch?v=qIqrxtcJ-WI

इस वीडियो में आराध्या बच्चन एक छोटा सा ड्रम भी बड़े ही खूबसूरती से बजाते दिख रही है. इसपर यूजर्स कमेंट भी कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, अपनी मां की तरह ही सुन्दर. एक दूसरे यूजर ने लिखा, कितना अच्छा आराध्या ने गाया. एक अन्य यूजर ने लिखा, वॉव, क्यूट लग रही है आराध्या बहुत. कई यूजर्स ने वीडियो पर दिल वाला इमोजी भी बनाया.

Also Read: Bigg Boss 15: राखी सांवत ने रोते हुए अपने पिता को लेकर शो में खोले बड़े राज, कहा- उन्होंने दो शादियां…

गौरतलब है कि आराध्या बच्चन की उम्र दस साल ही है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स काफी है. उनके नाम से इंस्टाग्राम पर खई फैन पेज बने हुए है. उनके वीडियोज आते ही वायरल हो जाते है. वहीं, क्रिसमस पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी बेटी के साथ दो फोटो शेयर की थी. तसवीरों में दोनों मां- बेटी लाल रंग की आउटफिट में काफी हैप्पी दिखी थी.

वहीं, कुछ समय पहले आराध्या बच्चन का एक पुराना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. वीडियो में स्टारकिड जबरदस्त डांस करते हुए दिखी थी. ढोल पर चढ़कर आराध्या ने शानदार डांस किया था. दरअसल, आराध्या ने श्यामक डावर के शमर फंक शो में ये परफॉर्मेंस दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola