20 नवंबर 2022 का राशिफल: कैसा रहेगा आज का दिन, एक क्लिक में जानें अपना भविष्य

आज का राशिफल, 20 नवंबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

मेष- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा और किसी प्रकार की कोई समस्या नही होगी. यदि कुछ समय से किसी बीमारी से पीड़ित है तो उससे भी आराम मिलेगा. हालाँकि बीपी से पीड़ित रोगी अपने खाने का ध्यान रखे और बाहर का खाना खाने से परहेज रखे.

वृष- सभी आपके काम की प्रशंसा भी करेंगे जिस कारण मन आनंदित रहेगा. माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा.यात्रा मनोरंजक रहेगी. किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा.

मिथुन- लेन-देन में जल्दबाजी न करें. ऑफिस में आपको लेकर राजनीति हो सकती है जिस कारण आपकी छवि को भी नुकसान पहुंचेगा. सरकारी कर्मचारी अपने लिए नए काम की तलाश में रह सकते है.

कर्क- परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े. पड़ोस के लोगों के साथ संबंध मधुर बनेंगे और उनके साथ मिलकर कुछ नया करवाने का प्रयास किया जाएगा. समाज में आपके परिवार को लेकर सकारात्मक छवि बनेगी.

सिंह- सभी के साथ समन्वय बनाने का प्रयास करते नजर आएंगे, लेकिन सफलता नहीं मिलेगी. शत्रु शांत रहेंगे. वाणी पर नियंत्रण रखें. दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

कन्या- रोजगार प्राप्ति सहज होगी, व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. निवेशादि शुभ रहेंगे. कुछ बातो को लेकर मन शंका में रहेगा जिस कारण मानसिक तनाव होने की भी संभावना हैं. निजी नौकरी में अड़चन आएगी

तुला- अच्छे जॉब ऑफर आएंगे लेकिन ध्यान नहीं दे पाने के कारण वे आपके हाथ से निकल भी सकते है. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. कर्ज लेना पड़ सकता है. पुराना रोग उभर सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें.

वृश्चिक- शुभ समाचार मिल सकता है. शारीरिक कष्ट संभव है. अज्ञात भय रहेगा. लेन-देन में सावधानी रखें, चिंता रहेगी, बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी.

धनु- यदि धैर्य से काम नहीं लिया गया तो, यही बात बड़ी बन जाएगी. जिस कारण कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. आराम का समय मिलेगा. आशंका-कुशंका रहेगी. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. नई योजना बनेगी.

मकर- जीवनसाथी के साथ अनबन होने की संभावना है. ऐसे में यदि आपने धैर्य से काम नहीं लिया तो स्थिति संभलेगी नहीं. कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे. धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है.

कुंभ- यदि पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं है तो भी आपके साथ दुर्घटना होने की संभावना है. यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी. राजभय रहेगा. जल्दबाजी व विवाद करने से बचें, थकान महसूस होगी.

मीन- कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी. किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी. नौकरी में शांति रहेगी. सहकर्मियों का साथ मिलेगा. धनार्जन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




