ePaper

Jharkhand : गढ़वा में वर्षा, ओलावृष्टि ने एक ही गांव के 300 अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगों को किया बेघर

Updated at : 15 Mar 2020 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : गढ़वा में वर्षा, ओलावृष्टि ने एक ही गांव के 300 अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगों को किया बेघर

300 people of single village forced to take shelter in school due heavy rain and hailstorm in garhwa district of jharkhand. रंका प्रखंड के गासेदाग गांव में प्रकृति के इस कहर की वजह से 300 लोगों को एक स्कूल में शरण लेनी पड़ी. कई लोगों के घर की छत टूट गयी, तो कुछ लोगों के घरों में पानी घुस गया. heavy rain forced 300 people to take shelter in school of gasedag village in garhwa district of jharkhand, Natural disaster forced 300 families to take shelter in school

विज्ञापन

नंद कुमार

रंका : झारखंड की बिहार, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे गढ़वा जिला में शुक्रवार देर रात से शनिवार तक हुई बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया. खासकर रंका प्रखंड में. प्रखंड के एक गांव में इतने ओले गिरे कि खपरैल और एसबेस्टस की छतें चूर-चूर हो गयीं. कच्चे मकान के छत भी तेज हवाओं और बारिश की वजह से टूट गये हैं.

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति बहुल इस गांव में प्रकृति ने जमकर कहर बरपाया. बारिश के साथ जमकर हुई ओलावृष्टि से 300 लोगों के खपड़ैल वाले घर के खपड़े टूट गये. रबी फसलों और सब्जी को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है. लाखों रुपये की फसल (गेहूं, चना, जौ, अरहर, बटुरा, मसूर, प्याज, टमाटर आदि) बर्बाद हो गये.

undefined

रंका प्रखंड के गासेदाग गांव में प्रकृति के इस कहर की वजह से 300 लोगों को एक स्कूल में शरण लेनी पड़ी. कई लोगों के घर की छत टूट गयी, तो कुछ लोगों के घरों में पानी घुस गया. मुश्किल आन पड़ी कि रात कहां बितायेंगे. तब सभी लोगों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय गासेदाग में शरण ली.

undefined

वर्षा और ओलावृष्टि ने सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को पहुंचाया है. उनकी लगभग पूरी फसल बर्बाद हो गयी है. खेतों में लगी गेहूं और अरहर की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है. गेहूं के खेतों में पानी जम गये हैं. ओलावृष्टि की वजह से अरहर की फलियां झर गयी हैं.

undefined

मुश्किल यह है कि जिनके घरों की छत टूट गयी है, उनके पास अब तक राहत नहीं पहुंची है. छोटे-छोटे बच्चे भूखे हैं. उन्हें खाने को कुछ नहीं मिल रहा. उल्लेखनीय है कि शनिवार और रविवार को गढ़वा जिला के सभी प्रखंडों में मूसलाधार बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई. इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. अब जब मौसम थोड़ा साफ हुआ है, तो मालूम हो रहा है कि प्रकृति ने किस कदर इस जिले में कहर बरपाया है.

भारी नुकसान ने किसानों को रुलाया

भारी नुकसान से पूरे गांव के लोगों के आंसू छलक रहे हैं. ओला गिरने से एक दुधारू गाय की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने कहा कि ओले से 300 घरों के खपड़े टूट गये. छत से टपकते पानी से घर में रखे अनाज एवं सारा सामान भींगकर बर्बाद हो गया. खाना पकाने के लिए भी जगह नहीं बचा. पूरा घर-आंगन पानी-पानी हो गया.

किसानों की कमर टूटी

फसलों को हुए नुकसान से किसानों की कमर टूट गयी है. किसान सुदामा राम, रामलगन सिंह, कृष्णा भुइयां, जगजीवन भुइयां, शिव भुइयां, विश्वनाथ सिंह, बरत सिंह, रतन भुइयां, राजकुमार भुइयां, रवि भुइयां, सत्येंद्र भुइयां, विनोद सिंह, जीवन भुइयां, प्रगास भुइयां, नारद सिंह, छठु सिंह, शिवनाथ सिंह, शंकर सिंह, जीतु सिंह, धनु सिंह, अंग्रेज सिंह, रामनारायण सिंह, लखन भुइयां, सहोदरी देवी, किसमतिया देवी, बसंती देवी, मनमानी देवी, शंभु साव, कोशिला देवी, मुनि देवी गहनी देवी, कुलवंती देवी व अन्य किसानों ने कहा कि अब वे लोग बेघर हो गये हैं.

इन लोगों ने बताया कि घर में जो भी अनाज था, उसे खेतों में लगा दिया. उम्मीद थी कि फसल होगी, तो उसे बेचकर दिन अच्छे से बीत जायेंगे, लेकिन अब तो दिन काटना मुश्किल हो जायेगा. फसल के साथ-साथ आम के मंजर और महुआ भी नहीं बचा. क्षेत्र में काफी महुआ होता था. महुआ से लोगों में उत्साह रहता था. सब कुछ बर्बाद हो गया.

किसानों ने कहा कि हर साल हमलोग 20-50 हजार रुपये तक महुआ से कमा लेते थे. तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि ने उसकी भी आस छीन ली. किसानों ने सरकार से गांव में हुई सभी तरह की क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजा की मांग की है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola