Rashifal, 23 March 2020 :जानिए अपनी राशियों का हाल

Author : Kaushal Kishor Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Mar 2020 5:22 AM

विज्ञापन

आज 23 मार्च 2020 दिन सोमवार के राशिफल के हिसाब से क्या कहते हैं आपके सितारे ,बता रहे हैं ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी. आइये जानते हैं कैसा रहने वाला है आज का दिन.

विज्ञापन

आज 23 मार्च 2020 दिन सोमवार के राशिफल के हिसाब से क्या कहते हैं आपके सितारे ,बता रहे हैं ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी. आइये जानते हैं कैसा रहने वाला है आज का दिन.

मेष— सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। मन में उत्साहपूर्ण विचारों का आगमन होगा। सुखद अहसास का अनुभव करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य बनेंगे। पिता से व्यापार में सहयोग प्राप्त होगा। रिश्तेदारों से मिलना होगा। धार्मिक कार्य में शामिल होंगे।

शुभ अंक—2 शुभ रंग— पीला

वृष— मित्रों से उपहार मिलेगा। व्यापार में विशेष लाभ होगा। लेन—देन के मामलें में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। छात्रों का कला व संस्कृति के प्रति रुझान बढ़ेगा। माता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। ध्यान रखें।

शुभ अंक—2 शुभ रंग— सफेद

मिथुन— वैचारिक विरोध का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले लेंगे। भविष्य को लेकर नयी योजनाएं बनाएंगे। कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ अंक—1, शुभ रंग— बैंगनी

कर्क— आंखें बंद कर किसी पर विश्वास ना करें। स्वयं पर भरोसा बनाये रखें। आर्थिक मामलों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। यात्रा पर जायेंगे। मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

शुभ अंक— 9, शुभ रंग— बैंगनी

सिंह— उत्साह में वृद्धि होगी। नये कार्यों में मन लगेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। भविष्य की योजनाएं बनायेंगे। नये व्यापार की शुरुआत फलदायक रहेगी। भूमि आदि में निवेश करेंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। घरेलू खर्च की अधिकता रहेगी।

शुभ अंक—5 शुभ रंग— बैंगनी

कन्या— परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। धन उधार देने से बचें। हानि हो सकती है। व्यापार को लेकर मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। सहकर्मी का सहयोग प्राप्त होगा। दूर स्थित रिश्तेदारों से मिलना होगा। आय के नये साधन प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

शुभ अंक—1 शुभ रंग— बैंगनी

तुला— चिंता कम होगी। बिना अवरोध कार्य पूर्ण होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकत होगी। दूसरों के विचार प्रेरित करेंगे। मनोबल में वृद्धि होगी। व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लें। जरूरी कागजात में दस्तखत ध्यान से करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

शुभ अंक—8 शुभ रंग— काला

वृश्चिक— मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। विचारों में नयापन आयेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। मेहनत रंग लायेगी। घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। दैनिक कार्य बिना अवरोध पूर्ण होंगे।

शुभ अंक—1 शुभ रंग— लाल

धनु— दौड़-भाग अधिक रहेगी। अधिक परिश्रम के बाद भी सफलता मनमुताबिक प्राप्त नहीं होगी। संतान के भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। धन का व्यय अधिक रहेगा। बजट का ध्यान रखें। परिवारजनों के समय व्यतीत करेंगे।

शुभ अंक—8 शुभ रंग— भूरा

मकर— दिन अनुकूल रहेगा। हर कार्य दृढ़ मनोबल के साथ करेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की सराहना प्राप्त होगी। बच्चों के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे। मन पंसद खाने का आनंद उठायेंगे। व्यापार में धन लाभ होगा।

शुभ अंक— 3 शुभ रंग— हल्का पीला

कुंभ— मन तनावपूर्ण रहेगा। सोचे हुए कार्य में समय लगेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सहकर्मी से विवाद हो सकता है। वाणी में संयम रखें। क्रोध करने से बचें। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा।

शुभ अंक—9, शुभ रंग— हरा

मीन— सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। घर में मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। उत्तम स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। मानसिक रूप से शांति का अनुभव होगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ अंक—1 शुभ रंग— नीला

विज्ञापन
Kaushal Kishor

लेखक के बारे में

By Kaushal Kishor

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola