Zoho ने लॉन्च किये स्मार्ट AI एजेंट्स, जानिए कैसे बदलेंगे आपके काम का तरीका
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Oct 2025 6:00 PM
Zoho का नया एजेंटिक AI फीचर: ऑफिस वर्क में रेवॉल्यूशन
Zoho AI Features: जोहो ने अपने एंटरप्राइज ऐप्स में एजेंटिक एआई फीचर्स लॉन्च किये हैं, जो मल्टी-स्टेप टास्क को ऑटोमैटिक पूरा करते हैं. जानिए कैसे ये फीचर्स आपके काम को आसान बनाएंगे
Zoho AI Features: भारत की टेक कंपनी Zoho ने अपने एंटरप्राइजऐप्स में नये एजेंटिक AI फीचर्स लॉन्च किये हैं. ये फीचर्स Zoho Mail, CRM, Recruit, Desk और Tables जैसे प्लेटफॉर्म्स में शामिल किये गए हैं. खास बात यह है कि Zoho इन AI टूल्स को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध करा रहा है.
क्या है एजेंटिक AI?
एजेंटिक AI ऐसे स्मार्ट टूल्स होते हैं जो मल्टी-स्टेप बिजनेस टास्क को खुद से पूरा कर सकते हैं, जैसे ईमेल से लीड निकालना, डेटाबेस बनाना, कैंडिडेट्स को जॉब से मैच करना या हायरिंग के लिए टेस्ट तैयार करना. इससे कर्मचारियों का समय बचेगा और वे ज्यादा महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान दे सकेंगे.
स्वदेशी अभियान से बढ़ी Zoho की पकड़
भारत सरकार के मेड इन इंडिया सॉफ्टवेयर को प्राथमिकता देने के निर्देश के बाद Zoho की मौजूदगी मंत्रालयों में बढ़ी है. अमित शाह, जेपी नड्डा और अश्विनी वैष्णव जैसे वरिष्ठ मंत्री Zoho का इस्तेमाल कर रहे हैं.
किन ऐप्स में क्या नया?
Zoho Mail और CRM में अब अनरीड ईमेल से लीड बन सकती है
Zoho Tables में AI से ऑटोमैटिक डेटाबेस जेनरेट होंगे
Zoho Recruit में कैंडिडेट्स को रोल से मैच करना और टेस्ट बनाना आसान होगा
Zoho Desk में सपोर्ट डॉक्युमेंटेशन ऑटोमैटिक तैयार होगा.
Zia AI मॉडल पर आधारित
ये सभी फीचर्स Zoho के खुद के Zia AI मॉडल पर चलते हैं, जो NVIDIA इंफ्रास्ट्रक्चर पर बना है. इससे डेटा प्रोसेसिंग तेज होती है और किसी बाहरी प्लगइन की जरूरत नहीं पड़ती.
अमेरिका की कंपनियों को टक्कर
Zoho ने Microsoft और Google जैसे दिग्गजों को सीधी चुनौती दी है. बिना एक्स्ट्रा AI फीस और पूरी इन-हाउस टेक स्टैक के साथ, Zoho एक किफायती और स्वदेशी विकल्प बनकर उभर रहा है.
Zoho Arattai वो फीचर लाया जो WhatsApp ने अभी तक नहीं दिया
Zoho Arattai ऐप बना WhatsApp किलर, लेकिन क्या आपकी चैट सुरक्षित है?
श्रीधर वेम्बू ने बताया अरट्टाई ऐप का रहस्य, 20 साल की मेहनत का फल
Gpay, PhonePe, Paytm की तरह Arattai से भी कर पाएंगे पेमेंट, श्रीधर वेम्बु जल्द ला रहे Zoho Pay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










