YouTube कर रहा है Sleep Timer फीचर की टेस्टिंग, जानिए क्या चीज है यह
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 12 Aug 2024 12:36 PM
YouTube Sleep Timer
YouTube Sleep Timer: यूट्यूब स्लीप टाइमर फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. यह यूजर्स की स्क्रीन टाइम को कम करने में मदद कर सकता है. स्लीप टाइमर वीडियो प्लेबैक को रोक देगा. आइए इसके बारे में जानते हैं-
YouTube Sleep Timer: रात में जब आप बेड पर होते हैं और हाथ में मोबाइल फोन होता है, तो कई बार आपके साथ ऐसा भी हुआ होगा कि आपको नींद लग गई हो और आपका फोन चल रहा होता है, यानी उसपर कोई वीडियो या गाना चलता रहता है. लेकिन अब यूट्यूब यूजर्स के साथ ऐसा नहीं होगा. यूट्यूब वीडियो देखते-देखते नींद लग जाए, तो अब वीडियो खुद-ब-खुद पॉज हो जाएगा.
नींद खराब नहीं होने देगा और डेटा भी बचाएगा
यूट्यूब अपने यूजर्स के लिए एक कमाल का फीचर लेकर आ रहा है. दरअसल, यूट्यूब अपने प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए एक नया स्लीप टाइमर फीचर टेस्ट कर रहा है. यह नया फीचर प्रीमियम यूजर्स को उस स्थिति में वीडियो प्लेबैक को पॉज करने की सहूलियत देता है, जब उनकी योजना कंटेंट देखते समय सोने की होती है. यूट्यूब का यह फीचर यूजर्स की नींद खराब नहीं होने देगा और साथ ही उनके फोन का इंटरनेट डेटा भी बचाएगा.
वीडियो प्लेबैक रोक देगा स्लीप टाइमर
यूट्यूब जिस स्लीप टाइमर फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, वह यूजर्स की स्क्रीन टाइम को कम करने में मदद कर सकता है. स्लीप टाइमर वीडियो प्लेबैक को रोक देगा. यूट्यूब के इन-ऐप स्लीप टाइमर फीचर से उसके प्रीमियम यूजर्स एक निर्धारित समय के बाद प्लेबैक रोक सकेंगे. उदाहरण के तौर पर, किसी यूजर को सोने में 25 मिनट लगते हैं, तो वह 25 मिनट के लिए स्लीप टाइमर सेट कर सकता है. 25 मिनट बाद प्लेबैक अपने आप बंद हो जाएगा और यूजर निर्बाध रूप से सो सकेगा.
YouTube Search History कहीं वायरल ना हो जाए, तुरंत ऑन करें यह सेटिंग
YouTube Shorts ने पार किया एक लाख करोड़ व्यूज का आंकड़ा, CEO ने कही ये खास बात
AI जेनरेटेड वीडियो के लिए YouTube के नए दिशा-निर्देश, यूजर्स को मिलेंगे ये स्पेशल पावर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










