Xiaomi 17T हुआ भारत में लॉन्च: दमदार कैमरा, 6500mAh की बैटरी, जानें और क्या है खास

Updated:
विज्ञापन
Xiaomi 17T Launched India

Xiaomi 17T (Photo: Xiaomi India)

Xiaomi 17T भारत में मिड-रेंज प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च हो चुका है. इसमें फ्लैगशिप जैसा कैमरा, बड़ी 6500mAh बैटरी और कई AI फीचर्स दिए गए हैं. Leica कैमरा सेटअप, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और तेज चार्जिंग इसे खास बनाते हैं. आइए जानते हैं इसकी कीमत और बाकी के फीचर्स.

विज्ञापन

Xiaomi ने भारत में अपना नया Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है. यह मिड-रेंज प्रीमियम सेगमेंट में फ्लैगशिप जैसे कैमरा फीचर्स, बेसिक AI टूल्स और बड़ी बैटरी का कॉम्बिनेशन लेकर आया है. कंपनी ने इसके लॉन्च से ठीक पहले ही इसके कैमरा, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस से जुड़ी कई जानकारी टीज कर दी थी. यह फोन खास तौर पर फोटोग्राफी पसंद करने वालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसमें Leica के साथ पार्टनरशिप वाला कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें टेलीफोटो फोटोग्राफी को बड़ा हाइलाइट बनाया गया है. आइए इसके फीचर्स और प्राइस पर एक नजर डालते हैं.

Xiaomi 17T की कीमत और ऑफर्स

भारत में Xiaomi 17T की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये रखी गई है. ये 256GB वेरिएंट के लिए है. वहीं इसका 512GB मॉडल 64,999 रुपये में मिलता है. अगर आप चुनिंदा बैंक कार्ड्स से खरीदारी करते हैं तो कंपनी की तरफ से 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है. इससे इसकी इफेक्टिव कीमत घटकर 54,999 रुपये हो जाती है. इस फोन की पहली सेल 30 जून को शुरू होगी. खास बात ये है कि इसमें कंपनी एक बायबैक प्रोग्राम भी दे रही है, जिससे आप इस फोन को लगभग आधी कीमत में भी खरीदने का मौका पा सकते हैं.

Xiaomi 17T के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स

  • डिस्‍प्‍ले: 6.59 इंच का AMOLED स्क्रीन है जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है. डिस्‍प्‍ले में 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है.
  • चिपसेट: MediaTek Dimensity 8500 Ultra
  • रैम: 12GB तक 
  • स्‍टोरेज: 512GB तक
  • ओएस: Android 16 पर बेस्‍ड Xiaomi HyperOS 3
  • एआई फीचर्स: AI Writing, AI Speech Recognition, AI Interpreter, AI Search, AI Dynamic Wallpapers. इसके अलावा इसमें Google का Gemini असिस्टेंट भी इंटीग्रेट किया गया है.
  • वॉटरप्रूफ रेटिंग्‍स: IP68/69
  • कैमरा: 50MP का मेन कैमरा + 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा + 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा
  • फ्रंट कैमरा: 32MP
  • बैटरी: 6,500mAh
  • चार्जिंग: 67W

यह भी पढ़ें: ₹11999 में आया नया बजट 5G फोन, मिलेगी 6000mAh की बैटरी और स्मूद डिस्प्ले

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola