ePaper

जापान ने बना डाला दुनिया का सबसे तेज इंटरनेट, 1 सेकंड में डाउनलोड होगी पूरी Netflix

Updated at : 18 Jul 2025 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
Worlds Fastest Internet

Worlds Fastest Internet

Worlds Fastest Internet: जापान ने 1.02 पेटाबिट्स/सेकंड की इंटरनेट स्पीड हासिल की है, जिससे पूरा Netflix लाइब्रेरी सिर्फ 1 सेकंड में डाउनलोड किया जा सकता है. जानिए कैसे बनी यह तकनीक और क्या होगा इसका भविष्य.

विज्ञापन

Worlds Fastest Internet: जापान ने इंटरनेट स्पीड के मामले में नया इतिहास रच दिया है. जापान के National Institute of Information and Communications Technology (NICT) ने 1.02 पेटाबिट्स प्रति सेकंड की स्पीड हासिल की है, जो भारत की औसत इंटरनेट स्पीड से 16 मिलियन गुना तेज है.

इतनी स्पीड में क्या-क्या हो सकता है? (What Can Worlds Fastest Internet Do)

पूरा Netflix लाइब्रेरी सिर्फ 1 सेकंड में डाउनलोड
10,000 बार English Wikipedia डाउनलोड करना संभव
8K वीडियो या 1.2 पेटाबाइट्स का गेम लाइब्रेरी चुटकियों में डाउनलोड

Worlds Fastest Internet: कैसे हासिल की गई ये स्पीड?

NICT ने Sumitomo Electric और यूरोपीय शोधकर्ताओं के साथ मिलकर 19 कोर वाली ऑप्टिकल फाइबर केबल तैयार की. यह केबल मौजूदा केबल जितनी ही पतली है (0.125 mm), लेकिन इसमें 180 डेटा स्ट्रीम्स एक साथ भेजी गईं. डेटा को 86.1 किमी की केबल में 21 बार घुमाया गया, जिससे कुल दूरी 1,808 किमी हो गई.

क्या आम लोग इसका फायदा उठा पाएंगे? (Worlds Fastest Internet Usage)

फिलहाल यह तकनीक प्रयोगशाला स्तर पर है और आम उपभोक्ताओं तक पहुंचने में समय लगेगा. लेकिन भविष्य में यह तकनीक स्मार्ट सिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग, और AI आधारित सेवाओं को नयी ऊंचाई दे सकती है.

चीन ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 10G नेटवर्क, स्पीड जानकर चौंक जाएंगे आप

ChatGPT से कभी न पूछें ये 10 सवाल, ऐसा किया तो जिंदगीभर होगा अफसोस

WOOHOO! दुबई में खुल रहा दुनिया का पहला AI शेफ रेस्टोरेंट, जानिए इसकी खासियत

WhatsApp पर आपकी ‘वो’ ने मैसेज भेजते ही कर दिया डिलीट? बस ऑन कर दें यह सेटिंग, पता चल जाएगी राज की बात

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola