चीन ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 10G नेटवर्क, स्पीड जानकर चौंक जाएंगे आप

China Launch 10G
China Launch 10G Network: चीन ने हाई-टेक शहर Xiong’an में दुनिया का पहला 10G ब्रॉडबैंड नेटवर्क लॉन्च किया है. जानिए इसकी स्पीड, तकनीक और इससे जुड़ी खास बातें.
China Launch 10G: तकनीक की दुनिया में एक और बड़ी छलांग लगाते हुए चीन ने दुनिया का पहला 10G ब्रॉडबैंड नेटवर्क लॉन्च कर दिया है. यह नेटवर्क Hebei प्रांत के Sunan County में शुरू किया गया है और इसे Huawei और China Unicom ने मिलकर विकसित किया है.
क्या है 10G नेटवर्क की खासियत?
यह नेटवर्क 50G Passive Optical Network (PON) तकनीक पर आधारित है.
डाउनलोड स्पीड: 9,834 Mbps तक
अपलोड स्पीड: 1,008 Mbps तक
लेटेंसी: केवल 3 मिलीसेकंड
Xiong’an: भविष्य का स्मार्ट शहर
इस हाई-स्पीड नेटवर्क को Xiong’an स्मार्ट सिटी में लागू किया गया है, जिसे चीन ने भविष्य की तकनीकी राजधानी के रूप में विकसित किया है. यह शहर “15-मिनट लाइफ सर्कल” मॉडल पर आधारित है, जहां हर सुविधा 15 मिनट की दूरी पर उपलब्ध है.
क्या बदल जाएगा इस तकनीक से?
8K वीडियो स्ट्रीमिंग और क्लाउड गेमिंग अब बिना किसी लैग के संभव होगा
AI मॉडल्स, स्मार्ट होम डिवाइसेज, और सेल्फ-ड्राइविंग कार नेटवर्क को मिलेगा जबरदस्त सपोर्ट
टेलीमेडिसिन, रिमोट एजुकेशन, और स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट जैसी सेवाएं और बेहतर होंगी.
इंटरनेट की दुनिया को बदल देगा
जब दुनिया अभी 5G को अपनाने में लगी है, चीन ने 10G नेटवर्क लॉन्च कर तकनीकी क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. यह न केवल इंटरनेट की दुनिया को बदल देगा, बल्कि स्मार्ट सिटी के कॉन्सेप्ट को भी नयी ऊंचाइयों तक ले जाएगा.
ChatGPT से कभी न पूछें ये 10 सवाल, ऐसा किया तो जिंदगीभर होगा अफसोस
शादी के 18 साल बाद AI ने दी मां बनने की खुशी, पूरा मामला जान भर आएंगी आंखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










