Bigg Boss 19 में पहली बार AI डॉल बनेगी कंटेस्टेंट! जानिए 'हबूबू' को, जो सलमान खान के शो में रचेगी इतिहास

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Jul 2025 2:23 PM

विज्ञापन

Bigg Boss 19 AI Doll Habubu

Bigg Boss 19 HABUBU AI Doll: बिग बॉस 19 में पहली बार एक एआई डॉल 'हबूबू' की एंट्री होने जा रही है. यह UAE की पहली इंटरएक्टिव रोबोट डॉल है जो सात भाषाएं बोल सकती है और भावनात्मक प्रतिक्रियाएं दे सकती है. जानिए कैसे यह तकनीकी चमत्कार सलमान खान के शो में रचने जा रहा है इतिहास.

विज्ञापन

Bigg Boss 19 HABUBU AI Doll: सलमान खान (Salman Khan) की होस्टिंग वाला पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) इस बार एक ऐतिहासिक मोड़ लेने जा रहा है. खबरों के मुताबिक, इस सीजन में पहली बार एक एआई डॉल (AI Doll) यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस रोबोट डॉल को कंटेस्टेंट के रूप में शामिल किया जाएगा. इस डॉल का नाम है हबूबू (HABUBU), जो संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की पहली इंटरएक्टिव एआई डॉल मानी जा रही है.

हिंदी सहित सात भाषाओं में कर सकती है बातचीत

हबूबू को इंटरनेशनल फेडरेशन फॉर कल्चरल मैनेजमेंट (IFCM) ने डेवलप किया है और यह डॉल पहले से ही सोशल मीडिया पर अपनी इंसीनी खूबियों और बातचीत की क्षमता की वजह से वायरल हो चुकी है. यह डॉल हिंदी सहित सात भाषाओं में बातचीत कर सकती है. इसके अलावा, इसमें इमोशनल इंटेलिजेंस यानी भावनात्मक समझ की भी क्षमता है, जिससे यह इंसानों की तरह रिएक्ट कर सकती है.

Apple और Meta की नजर Perplexity AI पर क्यों? जानिए इस AI स्टार्टअप में क्या है खास

Bigg Boss 16 कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक से कनेक्शन

रिपोर्ट्स के अनुसार, हबूबू को बिग बॉस के माहौल के अनुसार स्पेशली रीप्रोग्राम किया गया है, ताकि वह अन्य मानवीय प्रतियोगियों के साथ तालमेल बिठा सके और शो में मनोरंजन का स्तर बनायेरखे. दिलचस्प बात यह है कि हबूबू को वही एजेंसी मैनेज कर रही है जिसने बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के लोकप्रिय कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) को भी मैनेज किया था.

‘रेट्रो थीम विद ए फ्यूचरिस्टिक ट्विस्ट’

इस कदम को रियलिटी टीवी के इतिहास में एक क्रांतिकारी बदलाव माना जा रहा है, जहां तकनीक और मनोरंजन का अनोखा संगम देखने को मिलेगा. शो के निर्माता इसे ‘रेट्रो थीम विद ए फ्यूचरिस्टिक ट्विस्ट’ के रूप में पेश कर रहे हैं, जिससे दर्शकों को पुराने सीजन्स की यादें भी ताजा होंगी और नयी तकनीक का रोमांच भी मिलेगा.

अब देखना यह होगा कि क्या हबूबू दर्शकों का दिल जीत पाएगी और क्या वह इंसानी प्रतियोगियों के साथ तालमेल बिठाकर शो में टिक पाएगी.

ChatGPT से पाएं ड्रीम जॉब: रिज्यूमे बनाने से लेकर बेहतर सैलरी तक 8 शानदार तरीके

AI में भी है दिल! बबलू बंदर के व्लॉग्स में छिपा इमोशन और मजा, सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola