ePaper

WOOHOO! दुबई में खुल रहा दुनिया का पहला AI शेफ रेस्टोरेंट, जानिए इसकी खासियत

Updated at : 18 Jul 2025 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
AI Chef Restaurant Dubai

Dubai AI Chef Restaurant

AI Chef Restaurant Dubai: बुर्ज खलीफा के पास जल्द खुलनेवाला है WOOHOO रेस्टोरेंट, जहां हर डिश AI शेफ Chef Aiman द्वारा डिजाइन की गई है. जानिए कैसे तकनीक बदल रही है खाने का अनुभव.

विज्ञापन

AI Chef Restaurant Dubai: दुबई एक बार फिर टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के मामले में दुनिया को चौंकाने जा रहा है. इस बार बात है खाने की दुनिया में क्रांति लाने वाले पहले AI शेफ रेस्टोरेंट की. सितंबर 2025 में बुर्ज खलीफा के पास खुलने जा रहा है WOOHOO, जो है दुनिया का पहला ऐसा रेस्टोरेंट जहां हर डिश, माहौल और मेन्यू को डिजाइन किया है एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शेफ ने, जिसका नाम है Chef Aiman.

कौन है Chef Aiman?

ChefAiman एक AI मॉडल है, जिसे दशकों पुराने फूड साइंस, मॉलिक्यूलरगैस्ट्रोनॉमी और हजारों रेसिपीज पर ट्रेन किया गया है. यह इंसानी शेफ की तरह स्वाद नहीं चख सकता, लेकिन टेक्सचर, टेस्ट (स्वाद), एसिडिटी जैसे तत्वों को डेटा के रूप में समझकर नयी डिशेज तैयार करता है. इंसानी शेफ ReifOthman की टीम इन रेसिपीज को टेस्ट करती है और फीडबैक देती है, जिससे Aiman का culinaryintelligence और refine होता है.

AI Chef Restaurant Dubai: क्या खास है WOOHOO में?

मेन्यू, plating और ambience सब AI द्वारा डिजाइन

sustainability पर फोकस, discarded ingredients जैसे meat trimmings और fat से नयी डिशेज

जैपनीज, मेक्सिकन और पेरुवियन फ्लेवर का फ्यूजन

डिजिटल आर्ट, ambientlighting और cyberpunk vibes.

Dubai AI Chef Restaurant: भविष्य की झलक

WOOHOO सिर्फ एक रेस्टोरेंट नहीं, बल्कि एक मॉडल है जो दिखाता है कि AI और इंसानी टच मिलकर कैसे फूड इंडस्ट्री को बदल सकते हैं. Gastronaut कंपनी इसे ग्लोबल लेवल पर लाइसेंस करने की योजना बना रही है.

अगर आप दुबई जा रहे हैं, तो WOOHOO में खाना सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि एक futuristic अनुभव होगा. AI शेफ Aiman के साथ खाना बनाना अब सिर्फ कला नहीं, बल्कि डेटा और क्रिएटिविटी का मेल है.


AI के बाजार में Elon Musk ने उतारी Anime गर्लफ्रेंड, करती है ऐसे-ऐसे काम, जानकर शर्मा जाएंगे आप

Google ने AI मोड में जोड़े Gemini 2.5 Pro समेत ये फीचर्स, चुटकी बजाते ही होगा घंटो का काम मिनटों में

Google इन यूजर्स को फ्री में दे रहा Gemini AI Pro Plan, इस तरीके से क्लेम करने पर बच जाएंगे ₹19,500

Airtel फ्री में दे रहा 17 हजार का Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन, जान लें क्लेम करने का तरीका

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola