AC का सीजन खत्म होने के बाद सर्विस कराएं या अगले साल तक टाल दें? आज कर लें सारी कंफ्यूजन दूर

AC service after summer
AC Tips: बारिश की वजह से अब गर्मी थोड़ी कम लगती है और लोग AC भी कम चला रहे हैं. कुछ ही दिनों बाद अक्टूबर का महीना शुरू हो जाएगा और सर्दियां आ जाएंगी. ऐसे ये से सवाल उठता है कि क्या सीजन खत्म होते ही AC की सर्विसिंग करवा लेनी चाहिए या फिर नहीं? इसी बात को लेकर एक्सपर्ट्स की राय क्या है आइए जानते हैं.
AC Tips: पिछले कुछ दिनों से देश के कई इलाकों में भरी बारिश हो रही है जिसकी वजह से मौसम ठंडा रहता है और गर्मी काफी हद तक काम लगती है. कुछ ही महीनों में सर्दियां भी आ जाएंगी. अभी से ही हालात ऐसे हैं कि कई लोगों ने तो अपना एसी तक चलाना बंद कर दिया है. कुछ ही दिनों बाद अक्टूबर का महीना शुरू हो जाएगा यानी अब एसी का सीजन लगभग खत्म होने ही वाला है. अब सवाल ये उठता है कि क्या सीजन खत्म होते ही एसी की सर्विसिंग करवा लेनी चाहिए या फिर इसे अगले साल तक टाल देना सही रहेगा? इसी बात को लेकर एक्सपर्ट्स की राय क्या है आइए जान लेते हैं.
सीजन खत्म होते ही AC की सर्विसिंग कराएं या नहीं?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि सीजन खत्म होते ही एसी की सर्विसिंग करा लेना बढ़िया ऑप्शन है. इसके पीछे की वजह ये है कि आपका एसी पूरे सीजन इस्तेमाल होता है जिससे फिल्टर, कूलिंग कॉइल और ड्रेन पाइप में मिट्टी और धूल जम जाती है.
अगर इसे बिना सर्विसिंग कराएं रख देते हैं तो दिक्कत बढ़ सकती है. सीजन खत्म होते ही सर्विसिंग करवा लेने का फायदा ये होगा कि अगली बार जब आप एसी चलाएंगे तो उसमें से बदबू नहीं आएगी और कूलिंग भी जबरदस्त मिलेगी. साथ ही, ज्यादा बिजली खर्च होने जैसी परेशानी से भी बचे रहेंगे.
सीजन के बाद AC सर्विस कराने के फायदे
सीजन के बाद एसी सर्विस कराने का फायदे ये होता है कि एसी के अंदर जमी धूल-मिट्टी निकल जाती है और अगली बार चालू करने पर उसकी कूलिंग अछि रहती है. इसका फायदा यह भी होता है कि अगर कहीं लीक या कोई दिक्कत है तो वो टाइम पर पकड़ में आ जाती है और बाद में भारी-भरकम खर्च से बचाव हो जाता है.
इसके अलावा, साफ फिल्टर और कॉइल की वजह से मोटर पर ज्यादा लोड नहीं पड़ता जिससे बिजली बिल भी कम आती है और कूलिंग बढ़िया करता है. यानी सीजन के बाद सर्विस करवाने से न सिर्फ आपका बिल बचेगा बल्कि एसी की लाइफ भी लंबी होगी.
अगर आपने गर्मी के मौसम में एसी का इस्तेमाल काफी कम किया है, तो अभी उसकी सर्विसिंग आप टाल सकते हैं. मतलब, अगर एसी की कूलिंग सही चल रही है और कोई दिक्कत नहीं है, तो आप चाहें तो अगले सीजन की शुरुआत में सर्विसिंग करवा सकते हैं. लेकिन अगर आपने गर्मी में एसी को इस्तेमाल भरपूर किया है, तो अच्छा रहेगा कि सीजन खत्म होते ही उसकी सर्विस जरूर करवा लें.
यह भी पढ़ें: AC Blast: क्यों होता है एसी ब्लास्ट? भूल कर भी इन 5 बातों को न करें नजरअंदाज वरना जान से धो बैठेंगे हाथ
यह भी पढ़ें: सर्दियों में खरीदने वाले हैं AC? जान लें ये बातें वरना बचत के चक्कर में कहीं लग न जाए चपत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










