AC Blast: क्यों होता है एसी ब्लास्ट? भूल कर भी इन 5 बातों को न करें नजरअंदाज वरना जान से धो बैठेंगे हाथ
Published by : Ankit Anand Updated At : 09 Sep 2025 9:26 AM
AC Blast Prevention Tips (AI Generated)
AC Blast: फरीदाबाद के ग्रीन फील्ड कॉलोनी में एसी ब्लास्ट से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद लोग सोचने लगे हैं कि आखिर रात को सोते वक्त एसी चलाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. आइए आज आपको बताते हैं.
AC Blast: फरीदाबाद के ग्रीन फील्ड कॉलोनी में एसी ब्लास्ट (AC Blast) की वजह से एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहली मंजिल पर लगे स्प्लिट AC में लगी आग से इतना धुआं भर गया कि दूसरी मंजिल पर सो रहे परिवार का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई. अब लोग यह सोच रहे हैं कि आखिर रात में AC चलाते वक्त कौन-सी बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि ऐसे हादसे न हो. तो चलिए आज इसी पर बात करते हैं और जानते हैं कि सोते वक्त AC के कौन-से फीचर्स आपकी सुरक्षा कर सकते हैं.
सर्विसिंग जरूर कराएं
अगर आप गर्मियों में AC को बिना सर्विस कराए या सिर्फ एक बार सर्विस करके इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ये आपके लिए खतरा बन सकता है. सबको पता है कि गर्मियों में AC दिन-रात चलता है और इतनी तेज गर्मी में उस पर ज्यादा लोड पड़ता है. ऐसे में अगर AC की सही समय पर सर्विस नहीं हुई हो, तो उसमें शॉर्ट सर्किट, आग लगने या ब्लास्ट (AC Blast) जैसी घटनाएं हो सकती हैं. इसलिए बेहतर यही है कि सीजन शुरू होने पर एक बार और फिर करीब दो महीने बाद AC की सर्विस जरूर करवा लें.
AC को आराम दें
अगर आपके घर में AC लगातार चलता रहता है, तो उसे थोड़ा-थोड़ा आराम देना बहुत जरूरी है. खासकर रात में सोते वक्त, क्योंकि उस समय आपको पता भी नहीं चलता कि AC में कोई गड़बड़ी हो गई है. ऐसे में सबसे आसान तरीका है कि AC में टाइमर लगाकर सोएं. इससे AC अपने आप कुछ देर बाद बंद हो जाएगा और मशीन को आराम मिलेगा.
सही टेम्परेचर पर AC चलाएं
रात को सोते वक्त AC का टेम्परेचर लिमिट में रखना बहुत जरूरी है. अगर आप इसे 25 से 27 डिग्री के बीच सेट करेंगे तो AC का कंप्रेसर बीच-बीच में अपने आप बंद और चालू होता रहेगा. इससे उस पर ज्यादा लोड नहीं पड़ेगा.
स्टेबलाइजर जरूर यूज करें
अगर आप AC चला रहे हैं तो बिना स्टेबलाइजर का इस्तेमाल जरूर करें. वजह ये है कि रात में सोते वक्त वोल्टेज कभी भी ऊपर-नीचे हो सकता है, और इससे AC की मशीन डैमेज हो सकती है. लेकिन अगर आप AC के साथ स्टेबलाइजर यूज करते हैं तो वोल्टेज का उतार-चढ़ाव कंट्रोल में रहता है और AC पर इसका कोई बुरा असर नहीं पड़ता.
कमरे में वेंटिलेशन जरूर रखें
अक्सर लोग कहते हैं कि एसी वाला कमरा बिल्कुल बंद होना चाहिए, लेकिन अपनी सेफ्टी के लिए जिस कमरे में आप सोते हैं, वहां थोड़ी वेंटिलेशन (हवा आने-जाने का रास्ता) जरूर होना चाहिए. अगर कमरा पूरी तरह से बंद हो तो किसी अनहोनी की हालत में जान को खतरा बढ़ सकता है. वहीं अगर कमरे में हवा निकलने का रास्ता हो तो ऐसी स्थिति में दम घुटने का डर काफी कम हो जाता है.
यह भी पढ़ें: सर्दियों में खरीदने वाले हैं AC? जान लें ये बातें वरना बचत के चक्कर में कहीं लग न जाए चपत
यह भी पढ़ें: गर्मी खत्म होते ही AC पैक करना सही है या सर्विस कराना? बहुत लोगों को नहीं पता होती ये छोटी-छोटी बातें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










