7 की उम्र में कोडिंग, 16 साल में खड़ा किया ₹100 करोड़ का स्टार्टअप; जानिए प्रांजलि अवस्थी को, जिन्होंने AI को आसान और असरदार बना दिया
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 25 Jun 2025 10:05 AM
who is pranjali awasthi
Who Is Pranjali Awasthi: प्रांजलि अवस्थी ने 16 साल की उम्र में ₹100 करोड़ की AI कंपनी Delv.AI की स्थापना की. अब 18 की उम्र में वह Dash पर काम कर रही हैं, जिसे वह “ChatGPT with hands” कहती हैं- एक ऐसा AI टूल जो केवल चैट ही नहीं करता, बल्कि काम भी करता है.
प्रांजलि अवस्थी, तकनीक की दुनिया में भारत का चमकता हुआ सितारा बन चुकी हैं. महज 16 साल की उम्र में ₹100 करोड़ की AI कंपनी Delv.AI की स्थापना कर चुकीं प्रांजलि अवस्थी (Who Is Pranjali Awasthi) अब एक और क्रांतिकारी कदम की ओर बढ़ रही हैं – ‘Dash’, जिसे वह “ChatGPT with hands” कहती हैं.
7 साल की उम्र में कोडिंग की शुरुआत
भारत में जन्मी और 11 साल की उम्र में अमेरिका शिफ्ट हुईं प्रांजलि ने बचपन से ही कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में गहरी रुचि दिखाई. प्रांजलि के पिता पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर हैं, और उन्होंने ही प्रांजलि को कोडिंग के लिए प्रेरित किया. प्रांजलि ने 13 साल की उम्र में ही Florida International University के न्यूरल डायनैमिक्स लैब में इंटर्नशिप शुरू कर दी थी, जहां वे EEG डेटा की मदद से ADHD की पहचान के प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी हैं.
लड़की ने ChatGPT को बताया बॉयफ्रेंड का हाल, ऐसा मिला जवाब, गर्लफ्रेंड ने फौरन कर लिया ब्रेकअप
Delv.AI: रिसर्च को बनाया आसान
2022 में प्रांजलि ने Delv.AI की शुरुआत की. यह AI आधारित टूल है जो रिसर्च डॉक्युमेंट्स, पीडीएफ, और अन्य एकेडमिक कंटेंट से जानकारी निकालने और उसका सारांश तैयार करने में मदद करता है. इसकी मदद से R&D में लगने वाला समय 75% तक कम किया जा सकता है.
महज एक साल में Delv.AI का वैल्यूएशन ₹100करोड़ तक पहुंच गया. इसे निवेशकों से करीब ₹3.89करोड़ का फंड मिला, जिनमें BackendCapital और VillageGlobal जैसे नाम शामिल हैं.
Dash: AI सहायक जो केवल बात नहीं करता, काम भी करता है
अब 18 साल की उम्र में, Georgia Institute of Technology में कंप्यूटर साइंस की छात्रा प्रांजलि अपने नये स्टार्टअप Dash पर काम कर रही हैं. यह एक ओपन-ऐक्सेस टूल है, जो यूजर के निर्देशों को समझकर एक्शन भी ले सकता है- जैसे ऑटोमेशन टास्क्स करना.
प्रोडक्ट हंट पर Dash को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और यह टॉप पर ट्रेंड करने लगा. प्रांजलि ने इसे “AI with hands” कहकर एक नया दृष्टिकोण पेश किया है.
प्रांजलि अवस्थी बनीं औरों के लिए प्रेरणा
प्रांजलि की कहानी यह साबित करती है कि उम्र केवल एक आंकड़ा है. असली पहचान होती है जज्बे, ज्ञान और कुछ नया करने की ललक से. उनकी यात्रा हर युवा इनोवेटर के लिए प्रेरणा है कि सही मार्गदर्शन और जुनून से क्या कुछ हासिल किया जा सकता है.
घर बैठे होना है मलामाल! ये 3 AI Tools से कर सकते हैं लाखों की कमाई, बस करना होगा इतना सा काम
अब WhatsApp से बनाएं AI तस्वीरें, जानें ChatGPT की नयी सर्विस का आसान इस्तेमाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










