नया स्मार्टफोन खरीदने का सही समय क्या है? अगर आपको भी लगता है सेल में, तो जान लें ये बातें

Published by : Ankit Anand Updated At : 01 Oct 2025 11:20 AM

विज्ञापन

new smartphone buying guide: नया स्मार्टफोन खरीदने का सही समय क्या है?

New Smartphone Buying Guide: Flipkart, Amazon जैसे ई-कॉमर्स वेबसाइट पर सेल चल रही है. सेल में फोन पर मिल रहे ऑफर्स और डिस्काउंट देख कर लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं. लेकिन फोन लेने से पहले एक बात जरूर सोचना चाहिए कि कहीं ये डील आपके पैसे की बर्बादी तो नहीं साबित होगी. क्या फोन खरीदना का सही समय सेल के दौरान ही होता है? आइए इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं.

विज्ञापन

New Smartphone Buying Guide: क्या आपको वो दिन याद है जब आपको नया फोन मिला था या आपने खरीदा था? अगर याद हो तो आपने जरूर नोटिस किया होगा कि वो दिन आपके लिए कितना खास रहा होगा. पहले के समय में ज्यादातर लोग नए फोन तब खरीदे थे जब असल में उसकी जरूरत होती थी, लेकिन अब हर साल नया फोन खरीदने का ट्रेंड सा बन गया है.

अभी की ही बात देख लीजिए, Flipkart और Amazon पर सेल चल रही है. दशहरे से पहले शुरू हुई इन सेल में कई प्रोडक्ट्स पर तगड़े ऑफर और डिस्काउंट मिल रहे हैं. लोग इनका फायदा उठाकर नए-नए फोन खरीद रहे हैं. लेकिन फोन लेने से पहले एक बात जरूर सोचना चाहिए कि कहीं ये डील आपके पैसे की बर्बादी तो नहीं साबित होगी. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह

डिप्रेशिएटिंग एसेट होता है फोन

फोन एक डिप्रेशिएटिंग एसेट है यानी यह ऐसा सामान है जिसकी कीमत खरीदते ही गिरने लगती है. ऐसे में हर साल नया स्मार्टफोन खरीद लेना कोई समझदारी वाली बात नहीं है. लेकिन जब सेल लगती है या कोई बढ़िया ऑफर दिख जाता है, तो लोग कई बार बिना जरूरत के भी नया फोन खरीद लेते हैं. अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जो सेल के दौरान दिख रहे ऑफर्स और डिस्काउंट देखकर तुरंत फोन खरीद लेते हैं, तो आपको जरा सोच-विचार करने की जरूरत है.

कब खरीदना चाहिए नया फोन?

बड़े-बड़े ई-कॉमर्स वेबसाइट समय-समय पर सेल लाती रहती है, ताकि लोग उनके पास आए. लेकिन फोन खरीदने से पहले सिर्फ सेल के लालच में आपको नहीं आना चाहिए. नया फोन आप तभी खरीदे जब आपको असल में उसकी जरूरत हो. अगर आपका फोन 3-4 साल पुराना हो गया है और अब उसकी बैटरी भी ढंग से नहीं चल रही यानी तुरंत खत्म हो जा रही है, तो अब उसे बदलकर नया लेने का सही समय है.

अगर आप चार साल तक अपने फोन को इस्तेमाल करते हैं, तो फोन की लाइफ का एक बड़ा हिस्सा खत्म हो जाता है यानी वो पुराना पड़ने लगता है. इस बीते 4 साल के दौरान मार्केट में नए प्रोसेसर, बढ़िया कैमरा और ज्यादा चलने वाली बैटरी वाले फोन आ जाते हैं. ऐसे में आप अपने फोन को अपग्रेड कर सकते हैं. 

नया फोन खरीदने से पहले आपको अपना बजट तय कर लेना चाहिए. आजकल मार्किट में आने वाले ज्यादातर स्मार्टफोन रोजमर्रा के काम को आराम से कर लेते हैं. इसलिए हर बार आपको महंगे फ्लैगशिप फोन लेने की जरूरत नहीं होती. मिड-रेंज बजट में भी आपको एक से बढ़ कर एक ऑप्शन मिल जाएंगे.

बजट फिक्स कर लेने के बाद उस रेंज में आने वाले जितने फोन्स हैं उनके कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी की कम्पैरिजन कर लें. चाहो तो आप उनके रिव्यू भी पढ़ सकते हैं ताकि और सही जानकारी मिल सके. ये सब चेक करने के बाद सेल में कौन-कौन से ऑफर मिल रहे हैं वो भी देख लें.

यह भी पढ़ें: Flipkart BBD Sale में 55 से 75 इंच के Smart TV आधी कीमत में! बड़ी स्क्रीन के साथ सस्ते में घर बनेगा थिएटर

यह भी पढ़ें: Amazon और Flipkart की सेल में स्मार्ट शॉपिंग कैसे करें – 5 जरूरी टिप्स

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola