अब WhatsApp बना कर देगा यूनिक मेहंदी डिजाइन, हरी चूड़ियों के साथ हाथ लगेंगे और भी खूबसूरत

Published by : Ankit Anand Updated At : 04 Jul 2025 3:18 PM

विज्ञापन

WhatsApp Mehndi Designs

WhatsApp Mehndi Designs: त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है. सावन, तीज या रक्षाबंधन जैसे खास अवसरों पर महिलाओं के हाथों पर सजी मेहंदी त्योहार की रौनक को और भी बढ़ा देती है. अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन चुनना और भी आसान हो गया है.

विज्ञापन

WhatsApp Mehndi Designs: वॉट्सऐप एक ऐसा प्लेटफार्म बन चूका है जिसे दुनिया भर में करोड़ो लोग इस्तेमाल करते हैं. वॉट्सऐप अब सिर्फ एक दूसरे को मैसेज भेजने के अलावा वीडियो और ऑडियो कॉल, लोकेशन शेयरिंग, पेमेंट, स्टेटस अपडेट और वॉइस मैसेज जैसे कई फीचर्स यूजर्स को देता है. यूजर्स के लिए कंपनी समय-समय पर नए अपडेट्स लाती रहती है. अब जब हर जगह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बोल बाला है तो भला वॉट्सऐप कैसे पीछे रह सकता है. इसके Meta AI फीचर के जरिए यूजर किसी भी तरह के सवाल पूछ सकते हैं, किसी भी चीज का फोटो बनवा सकते है.

कुछ ही दिनों में त्योहारों का सीजन अब शुरू होने वाला है. इस दौरान बहुतों के मन में यह दुविधा होती कि क्या पहना जाए, कैसे खुद को सबसे यूनिक बनाए , ऐसे में तब वो AI की मदद ले सकते हैं. AI आपको तरह-तरह के ट्रेंडिंग आइडियाज देगा. आइए जानते हैं कैसे आप AI की मदद से खुद को त्योहारों में यूनिक और स्टाइलिश बना सकते हैं.

Meta AI का इस्तेमाल कर लगाएं ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन

Meta AI के जरिए अब आप अपनी पसंद के अनुसार प्रॉम्प्ट (कमांड) डालकर मेहंदी डिजाइन की इमेज तैयार कर सकते हैं. वॉट्सऐप पर उपलब्ध इस फीचर की मदद से आप त्योहारों की तैयारियों में काफी आसानी से सहयोग पा सकते हैं. Meta AI आपको एक से बढ़ कर एक यूनिक और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन की इमेज तैयार कर के देगा. गौरतलब है कि 11 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है और इसके बाद रक्षाबंधन का पर्व भी आने वाला है. ऐसे में लोग अभी से सोशल मीडिया पर मेहंदी डिजाइन्स की तलाश में जुटे हुए हैं.

अभी भी ज्यादा तर लोग गूगल सर्च पर जाकर डिजाइन ढूंढ़ने में घंटो समय बर्बाद करते हैं. ऐसे में WhatsApp का Meta AI फीचर आपके बहुत काम आएगा. इसकी मदद से कुछ ही मिनटों में आपको बहुत सारे डिजाइन एक ही जगह पर मिल जाएंगे. जरूरत है तो बस आपको सही प्रॉम्प्ट (कमांड) लिखने की तभी AI आपको सटीक इमेज दे पाएगा. अब हम आपको यह बताएंगे कि किस तरह से आप प्रॉम्प्ट लिखें जिससे आपको एक से बढ़ कर डिजाइन मिल सके.

WhatsApp Mehndi Designs: ऐसे दें प्रॉम्प्ट

सबसे पहले अपने WhatsApp पर Meta AI को ओपन करें. इसके बाद Meta AI को उस तरह के प्रॉम्प्ट दें जो आसान मेहंदी डिजाइन से जुड़े हों. उदाहरण के लिए, आप इन प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

  • Traditional Indian Sawan Mehndi Design
  • Floral Mandalas Pattern Mehndi Designs
  • Minimalistic Mehndi Designs
  • Minimalist Finger-Focused Mehndi Designs
  • Trending 2025 Arabic Style Mehndi Designs
  • Back of Hand Mehndi Designs for Sawan

WhatsApp की ये सीक्रेट सेटिंग्स तुरंत करें ऑन, हैकर भी हो जाएंगे फेल

WhatsApp ला रहा बड़े काम का फीचर, अब एक साथ पढ़ पाएंगे कई सारे मैसेज, AI करेगा मदद

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola