WhatsApp की ये सीक्रेट सेटिंग्स तुरंत करें ऑन, हैकर भी हो जाएंगे फेल

Published by : Ankit Anand Updated At : 02 Jul 2025 12:44 PM

विज्ञापन

WhatsApp Status Update 2025

WhatsApp हैक से बचने का सबसे आसान तरीका बस दो सेटिंग्स में छिपा है. अगर आप चाहते हैं कि कोई भी हैकर आपके अकाउंट के करीब न फटके, तो ये सिक्योरिटी ट्रिक्स तुरंत अपनाएं. जानिए वो दो खास फीचर्स जो आपका WhatsApp अकाउंट बना सकते हैं 100% सुरक्षित. अब हैकिंग होगी नामुमकिन.

विज्ञापन

WhatsApp Security Settings: दुनिया में करोड़ो लोग WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं. अब सिर्फ एक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है बल्कि यह हमारी निजी जिंदगी, प्रोफेशनल बातचीत और कई बार गोपनीय जानकारियों का भी खजाना बन गया है. जैसे-जैसे हमारी इस ऐप पर निर्भरता बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे यह साइबर अपराधियों के लिए भी एक आसान निशाना बनता जा रहा है. साइबर स्कैमर्स लगातार ऐसे तरीके खोजते रहते हैं जिससे वे आपके WhatsApp अकाउंट तक पहुंच बना सकें और आपकी निजी जानकारियां हासिल कर सकें.

हालांकि, कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर आप अपने WhatsApp अकाउंट को ज्यादा सेफ रख सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि WhatsApp को सुरक्षित रखने के कौन से उपाए को अपना सकते हैं. लेकिन उससे पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर कोई व्यक्ति आपके WhatsApp तक पहुंचता कैसे है.

हैकर्स कैसे पहुंचते हैं आपके WhatsApp अकाउंट तक? 

ज्यादातर हैकर्स WhatsApp के Linked Devices फीचर का गलत इस्तेमाल करके यूजर के अकाउंट तक पहुंचने की कोशिश करते हैं. वे बिना जानकारी के अपना डिवाइस यूजर के व्हाट्सएप से लिंक कर लेते हैं. यूजर को इसकी भनक भी नहीं लगती और इस दौरान स्कैमर आपके निजी जानकारियां और मैसेज तक पहुंच जाते हैं.

दूसरा तरीका और भी ज्यादा खतरनाक होता है. इसमें हैकर यूजर का व्हाट्सएप अकाउंट अपने फोन पर दोबारा रजिस्टर कर लेते हैं जिससे ऐसा लगता है कि यूजर ने नया फोन खरीदा है. इसके बाद पुराना फोन अपने आप लॉगआउट हो जाता है. इन दोनों तरीकों से बचने के लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है.

इन फीचर्स का करें इस्तेमाल 

WhatsApp को सेफ रखने के लिए कुछ जरूरी सेटिंग्स को एक्टिवेट करना जरूरी है. सबसे पहले, आपको टू-स्टेप वेरिफिकेशन फीचर चालू करना चाहिए. इसके लिए WhatsApp की सेटिंग में जाएं, फिर अकाउंट सेक्शन में जाकर Two-Step Verification ऑप्शन को ऑन करें. इसके बाद एक सिक्योर पिन सेट  कर दें. ध्यान रहे की इस पिन को आप किसी के साथ शेयर न करें.

दूसरा फीचर है अपने अकाउंट को ईमेल एड्रेस के साथ जोड़ दें और एक मजबूत पासवर्ड क्रिएट कर लें. इसके लिए ऐप की सेटिंग्स में जाएं, फिर ‘अकाउंट’ सेक्शन खोलें और वहां ‘ईमेल एड्रेस’ ऑप्शन चुनें. इसके बाद अपना ईमेल डाल कर उसे वेरिफाई कर लें. ऐसा करने से आपके अकाउंट और सिक्योर हो जाएगा.

WhatsApp अब नहीं रहेगा फ्री? Status में आएंगे Ads, चैनल होंगे पेड, जानिए पूरा मामला

WhatsApp ला रहा बड़े काम का फीचर, अब एक साथ पढ़ पाएंगे कई सारे मैसेज, AI करेगा मदद

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola