बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी कर पाएंगे UPI यूज, जानें क्या है UPI Lite X और इसे सेटअप करने का तरीका
Published by : Ankit Anand Updated At : 18 Nov 2025 7:03 AM
UPI Lite X
UPI Lite X अब ऑफलाइन tap and pay ट्रांजेक्शन की सुविधा देता है, यानी आप मोबाइल डाटा के बिना भी NFC से भुगतान कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे कैसे सेटअप करें, क्या बातें ध्यान में रखनी हैं और किन लिमिटेशंस का ध्यान रखना जरूरी है.
UPI Lite X की मदद से अब आप इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं. ये सिस्टम NFC (Near-field communication) टेक्नोलॉजी पर काम करता है और पेमेंट को सीधे आपके फोन की वॉलेट के जरिए प्रोसेस करता है. यानी हर बार बैंक से कनेक्ट होने की जरूरत नहीं पड़ती. इसका फायदा ये है कि आप इसे कम नेटवर्क वाले इलाके, सफर के दौरान, या छोटे-मोटे ट्रांजैक्शन के लिए आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं इसे कैसे सेटअप करें और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
UPI Lite X को कैसे सेटअप करें?
स्टेप 1: BHIM या किसी बैंक का UPI ऐप डाउनलोड करें जो UPI Lite X को सपोर्ट करता हो. ध्यान दें कि आपका स्मार्टफोन NFC सपोर्ट करता हो.
स्टेप 2: ऐप खोलें, अपना UPI-enabled बैंक अकाउंट लिंक करें और UPI PIN कन्फर्म करें ताकि पेमेंट एक्टिव हो सके.
स्टेप 3: सेटिंग्स में जाएं, ‘UPI Lite X’ या ‘Tap & Pay’ पर टैप करें, टर्म्स को स्वीकार करें और फीचर ऑन कर दें.
स्टेप 4: अपने UPI Lite X के on-device वॉलेट में पैसे डालें (अधिकतम ₹2,000 तक).
स्टेप 5: ‘Tap & Pay’ चुनें, राशि डालें और NFC-enabled टर्मिनल या साउंडबॉक्स पर फोन टैप करके पेमेंट कर दें.
UPI Lite X की लिमिटेशन
- हर ट्रांजैक्शन की लिमिट सिर्फ ₹500 है, इसलिए बड़े बिल या खरीदारी के लिए यह सामान्य UPI की जगह नहीं ले सकता.
- फोन में ₹2,000 तक ही स्टोर हो सकता है, इसलिए नियमित यूजर्स को बार-बार टॉप-अप करना पड़ेगा.
- अगर आपका फोन या मर्चेंट का टर्मिनल NFC सपोर्ट नहीं करता, तो UPI Lite X काम नहीं करेगा.
- पैसा सिर्फ उसी फोन में रहेगा. फोन बदलने या रीसेट करने पर बैलेंस रिकवरी के लिए बैंक के जरिए सेटअप करना पड़ सकता है.
- फिलहाल सिर्फ कुछ चुनिंदा ऐप्स ही UPI Lite X सपोर्ट करते हैं, इसलिए कभी-कभी ऐप बदलने की जरूरत पड़ सकती है.
- आसान जरूर है, लेकिन अगर फोन अनलॉक हो या शेयर किया गया हो, तो कुछ यूजर्स इसे कम सुरक्षित महसूस कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: UPI यूजर्स को राहत, NPCI ने लॉन्च किया नया AI-पावर्ड ‘UPI Help’ फीचर, मिनटों में हल होगा पेमेंट से जुड़ी परेशानियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










