200MP कैमरा वाला Vivo V60e कल होगा लॉन्च, 30X सुपर जूम और AI फीचर्स के साथ हर शॉट बनेगा पिक्चर परफेक्ट

Published by : Shivani Shah Updated At : 06 Oct 2025 11:52 AM

विज्ञापन

Vivo V60e कल होगा लॉन्च

चाइनीज टेक कंपनी Vivo का नया मॉडल Vivo V60e 7 अक्टूबर को फाइनली भारत में लॉन्च होने वाला है. इस मॉडल में 200MP का रियर कैमरा मिलेगा और साथ में हर फोटो को बेहतरीन बनाने के लिए कई सारे AI फीचर्स भी मिलेंगे. जानिए इस मॉडल के बारे में डिटेल्स में.

विज्ञापन

Vivo लवर्स का इंतजार कल यानी 7 अक्टूबर को खत्म होने जा रहा है. क्योंकि, 7 अक्टूबर को चाइनीज टेक कंपनी अपना नए मॉडल Vivo V60e लॉन्च करने वाली है. लॉन्च से पहले ही इस नए मॉडल ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचा दिया है. दरअसल, Vivo के इस नए मॉडल में 200MP का रियर कैमरा वो भी 30X सुपर जूम सपोर्ट के साथ आने वाला है. साथ ही इसमें फोटोग्राफी के लिए कई सारे AI फीचर्स भी मिलने वाले हैं, जिसका आपका स्पेशल मोमेंट और भी खास बन जाएगा. तो फिर चलिए जानते हैं कि कब लॉन्च होने वाला है Vivo का ये नया मॉडल और क्या-क्या खास होगा इस नए मॉडल में.

कल कब लॉन्च होगा Vivo V60e?

चाइनीज टेक कंपनी Vivo अपने नए मॉडल Vivo V60e को 7 अक्टूबर को 12 बजे भारत में लॉन्च करने वाली है. यह मॉडल कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लॉन्च होने वाला है. Vivo के ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट पेज भी लाइव कर दी गई है. जहां मॉडल के डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में कुछ डिटेल्स शेयर की गई है.

कैसा है नए मॉडल Vivo V60e का डिजाइन?

Vivo अपने नए मॉडल Vivo V60e को न्यू कलर थीम Elite Purple और Noble Gold ऑप्शन में लॉन्च करने वाला है. इस मॉडल की डिजाइन कि बात करें तो नए मॉडल में पतले बेज़ेल्स और एक पंच-होल कैमरा कटआउट के साथ Slim Quad-Curved डिस्प्ले, चमकदार रियर पैनल, एक गोली के आकार का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. हालांकि, इस मॉडल का डिजाइन Vivo के V60 से थोड़ा मिलता-जुलता है. इसके अलावा Vivo V60e में डायमंड शील्ड ग्लास और डस्ट-वाटर रेजिस्टेंस IP68 और IP69 रेटिंग का प्रोटेक्शन दिया गया है.

Vivo V60e में क्या होगा खास?

Vivo V60e में सबसे खास मॉडल का रियर कैमरा होने वाला है. इस मॉडल के बैक पैनल में 30x सुपर ज़ूम OIS सपोर्ट के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया है. साथ ही 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यूजर्स को 50MP ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा मिलेगा. इसके अलावा फोटोग्राफी लवर्स को AI Festival Portrait, AI Image Expander और AI Four Season Portrait जैसे AI फोटोग्राफी फीचर्स मिलेंगे.

Vivo V60e में क्या होंगे स्पेसिफिकेशन?

Vivo V60e में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7300 चिसपेट मिलने की उम्मीद है, जो Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर रन करेगा. इस मॉडल में 6500mAh की बैटरी मिलेगी, जो 90W Flash Charge को सपोर्ट करेगी.

Vivo V60e की क्या होगी कीमत?

फिलहाल कंपनी ने मॉडल की कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है. लेकिन कई रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मॉडल को कंपनी भारत में 30 से 35 हजार रुपये तक के रेंज में लॉन्च कर सकती है.

यह भी पढ़ें: Realme, OnePlus और Vivo से लेकर अक्टूबर में लॉन्च होंगे कई धाकड़ स्मार्टफोन्स, चेक करिए लिस्ट

यह भी पढ़ें: लेना है स्मार्टफोन और बजट है टाइट, इन सस्ते ऑप्शंस में मिलेंगे टकाटक फीचर्स

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola