हाथ में iPhone 17 है? तो इस दिवाली कैप्चर होगी एकदम परफेक्ट फोटो, बस फॉलो करें ये 5 आसान ट्रिक
Published by : Ankit Anand Updated At : 17 Oct 2025 4:58 PM
iPhone 17 / Pic: Apple
दिवाली रोशनी, रंगों और यादगार पलों का त्योहार है. हम सब इस दिन के खास पलों को कैमरे में कैद करना चाहता हैं. अगर आपके पास भी iPhone 17 है, तो हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनसे आप इसकी कैमरा क्वालिटी का पूरा फायदा उठाकर शानदार पिक्चर क्लिक कर सकते हैं.
iPhone 17: दिवाली आने को बस कुछ ही दिन है, और लोगों में इसे सेलिब्रेट करने का जोश काफी हाई है. इस दिन हर कोई घर को खूबसूरती से सजाता है और खुद भी नए कपड़ों में तैयार होता है. दिवाली की रौनक के बीच हर कोई अपने खास पलों को कैमरे में कैद करना चाहता है. लेकिन जब हम रात में या कम रोशनी में फोटो लेने जाते हैं, तो अक्सर फोटो उतनी अच्छी नहीं आती.
इसका कारण आपका कैमरा नहीं, बल्कि कुछ छोटी-छोटी बातें होती हैं जिन पर हम ध्यान नहीं देते. अगर आपके पास हाल ही में लॉन्च हुआ iPhone 17 है, तो हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिनसे आप दिवाली की रात शानदार फोटो क्लिक कर सकते हैं.
कम रौशनी में Night Mode यूज करें
दिवाली की रात दीयों और पटाखों से जरूर जगमगाती हैं, लेकिन रोशनी हर जगह एक जैसी नहीं होती. ऐसे में आप iPhone 17 का Night Mode यूज कर सकते हैं. नाइट मोड अपने आप एक्सपोजर (लाइट का लेवल) एडजस्ट करता है ताकि आपकी लो-लाइट फोटो साफ और ब्राइट आएं. बस फोन को थोड़ी देर स्थिर रखें या चाहें तो एक छोटा ट्राइपॉड इस्तेमाल करें, इससे फोटो और भी शार्प आएगी.
Cinematic Mode यूज करें
अगर आप चाहते हैं कि दिवाली की लाइट्स के बीच आपके परिवार या दोस्तों पर ही सबकी नजर टिकी रहे, तो iPhone 17 का Cinematic Mode यूज करें. इस मोड का फायदा यह होगा कि यह बैकग्राउंड को हल्का सा ब्लर कर देता है, जिससे आपकी फोटो और वीडियो एकदम प्रोफेशनल लगती हैं.
HDR और Smart HDR 5 यूज करें
iPhone 17 का HDR फीचर लाइट और साए (shadows) के बीच परफेक्ट बैलेंस बनाता है. जब आप पटाखों या लाइट से सजे घर की फोटो लेते हैं, तो HDR यह पक्का करता है कि तस्वीर में सबसे चमकीले हिस्से या अंधेरे कोने, दोनों ही साफ और डिटेल में दिखे.
Live Photo या Burst Mode यूज करें
जलते पटाखों की फोटो लेना थोड़ा मुश्किल होता है. अक्सर उसे लेते समय फोटो बलौर हो जाती है या डिटेल बिलकुल नहीं दिखती. ऐसे में लाइव फोटो या बर्स्ट मोड का यूज करें, ताकि एक साथ कई फोटो खींच सकें. बाद में उनमें से वो फोटो चुनें जिसमें रंगीन रोशनी और पटाखों की लहरें सबसे खूबसूरत दिख रही हों.
Macro और UltraWide लेंस यूज करें
दिये की डिटेल्स, रंगोली के डिजाइन या सजे हुए लाइट्स को करीब से कैद करना कमाल लगता है. iPhone 17 का मैक्रो लेंस बारीक से बारीक डिटेल्स दिखाता है. वहीं बात करें अल्ट्रा-वाइड लेंस की तो ये बड़े सीन जैसे पूरी रंगोली या रोशनी के बीच ग्रुप फोटो लेने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: Best Camera Smartphones: DSLR भी शर्मा जाए इन 5 फोन्स के कैमरे के आगे, लिस्ट में Vivo का नाम भी शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










