इस राखी अपनी बहना को रक्षा के वादे के साथ दें ये 5 सुपर कूल टेक गैजेट्स, सस्ते में बन जाएगी बात

Published by : Ankit Anand Updated At : 07 Aug 2025 10:06 AM

विज्ञापन

Rakhi Gifts For Sister

Rakhi Gifts For Sister: रक्षाबंधन के मौके पर आप भी कंफ्यूज है कि अपनी बहन को क्या गिफ्ट करें? टेंशन मत लीजिए आज हम आपको ऐसे 5 सुपर कूल टेक गैजेट्स की लिस्ट देने जा रहे हैं जो आपके बहुत काम आएगी. ये टेक गिफ्ट्स न सिर्फ दिखने में स्टाइलिश हैं बल्कि बहुत काम के भी हैं.

विज्ञापन

Rakhi Gifts For Sister: कुछ ही दिनों में रक्षाबंधन है. यह त्योहार अपनी बहन को कुछ खास और अलग तोहफा देने का एक शानदार मौका है. अगर आप इस खास अवसर पर ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जिसमें फैशन के साथ-साथ टेक्नोलॉजी का भी तड़का हो, तो हम आपके लिए 10,000 रुपये से कम कीमत में मिलने वाले 7 शानदार और काम आने वाले गैजेट्स की लिस्ट लेकर आए हैं. ये सभी डिवाइस न सिर्फ ट्रेंडी हैं बल्कि आपकी बहन की रोजमर्रा की लाइफ को और ज्यादा स्मार्ट और आसान बना सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं लिस्ट पर… 

OnePlus Buds Pro 3 

OnePlus Buds Pro 3 में डुअल ड्राइवर्स और डुअल DACs के साथ बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस मिलता है. इसमें Dynaudio के ट्यून किए गए EQ प्रीसेट, AI-बेस्ड ट्रांसलेशन फीचर और 50dB तक की एडेप्टिव नॉइज कैंसलेशन जैसी एडवांस्ड फीचर्स शामिल हैं. ये ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर कुल मिलाकर 43 घंटे तक की बैटरी देती है.

Amazfit Bip 6 Smart Watch

Amazfit Bip 6 स्मार्टवॉच में 1.97 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है और यह एक बार चार्ज करने पर लगभग 14 दिनों तक चल सकती है. इसमें इनबिल्ट GPS, फ्री मैप्स, ब्लूटूथ कॉलिंग और मैसेजिंग जैसे फीचर्स शामिल है. यह वॉच AI बेस्ड फीचर्स के साथ आती है और हेल्थ व स्लीप मॉनिटरिंग के अलावा 140 से अधिक वर्कआउट मोड्स को सपोर्ट करती है.

iQOO Z10 Lite

iQOO Z10 Lite स्मार्टफोन में 6.7 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. डिवाइस में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP+2MP का डुअल रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

Sony WH-CH720N

Sony के ये ओवर-ईयर वायरलेस हेडफोन एक्टिव नॉइस कैंसलेशन फीचर, एडेप्टिव साउंड कंट्रोल और इनबिल्ट माइक्रोफोन के साथ आते हैं. इनमें 35 घंटे तक की लंबी बैटरी लाइफ मिलती है, साथ ही क्विक चार्जिंग सपोर्ट और पर्सनल साउंड एक्सपीरियंस के लिए कस्टमाइजेबल EQ भी दिया गया है.

Noise Pro 6 Max Smart Watch

Noise के इस स्मार्टवॉच में 1.96 इंच की AMOLED स्क्रीन, स्टेनलेस स्टील फ्रेम और इनबिल्ट GPS दी गयी है. यह डिवाइस पावरफुल EN2 प्रोसेसर पर रन करती है और इसमें 5ATM वॉटर रेसिस्टेंस, AI से लैस स्मार्ट असिस्टेंट और सैकड़ों AI-जनरेटेड वॉच फेसेस दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan Mehndi Design: राखी पर मेहंदी से सजाएं हाथ, इन सिंपल AI डिजाइन्स के साथ

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan Gift Idea: राखी पर बहन को देना है गिफ्ट? तो 1000 रुपये में ये स्मार्टवॉच हैं बेस्ट ऑप्शन

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola