Raksha Bandhan Mehndi Design: राखी पर मेहंदी से सजाएं हाथ, इन सिंपल AI डिजाइन्स के साथ
Published by : Shivani Shah Updated At : 05 Aug 2025 8:10 PM
AI Mehndi Design for Rakhi
Raksha Bandhan Mehndi Design: इस राखी अगर आप भी अपने हाथों पर सबसे हटकर और सुंदर मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं, तो फिर इस बार ट्राई करें AI से बने मेहंदी डिजाइन.
AI Raksha Bandhan Mehndi Design: रक्षाबंधन के त्योहार को बस 3 दिन ही बचें हैं. 8 अगस्त को भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन मनाया जाएगा. इस दिन बहनें खास सज-धज कर तैयार होती हैं और अपने भाई की कलाई में राखी बांधती है. बहनों के लिए राखी सिर्फ भाई को राखी बांधना ही नहीं बल्कि अच्छे से तैयार होकर फोटोज भी क्लिक कराना होता है. लेकिन राखी पर लड़कियों का लुक मेहंदी के बिना अधूरा होता है. ऐसे में जरूरी है कि मेहंदी एक दम टिप-टॉप हो. अगर आप भी इस राखी अपने हाथों को सुंदर मेहंदी डिजाइन से सजाना चाहती हैं, तो फिर हम आपके लिए लाए हैं कुछ खास डिजाइन. जिससे आपके हाथ सुंदर और सबसे यूनिक दिखेंगे.
मिनिमलिस्ट मेहंदी डिजाइन |Minimalist Mehndi Design

अगर आप को ज्यादा देर बैठ कर मेहंदी लगवाना नहीं पसंद है, तो फिर ये डिजाइन आपके हाथ के लिए परफेक्ट रहेंगे. इसे न तो लगाने में ज्यादा समय लगता है और न ही इससे ज्यादा हाथ भरे हुए दिखते हैं. साथ ही इस तरह के डिजाइन लगाने से हाथ और भी खूबसूरत दिखते हैं.
हथेली मेहंदी डिजाइन | Palm Mehndi Design

राखी में अगर आपको हाथ भर कर मेहंदी नहीं लगाना तो फिर आप सिर्फ हथेली वाले डिजाइन लगा सकते हैं. इससे आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी और आपका ज्यादा भरेगा भी नहीं. इस तरह के डिजाइन राखी के लिए परफेक्ट हैं. हाथ भी खूबसूरत दिखेंगे और फोटोज भी अच्छे अच्छे आ जाएंगे.
सिंपल मेहंदी डिजाइन | Simple Mehndi Design

आप चाहे तो इस राखी इस तरह के सिंपल डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं. फूल, पत्ती, डॉटस और अन्य तरह के एलीमेंट्स इस डिजाइन को सुंदर बनाते हैं. जिससे आपके हाथ न ज्यादा भरे हुए और न खाली दिखते हैं. साथ ही ये पिक्चर परफेक्ट भी है.
मंडला मेहंदी डिजाइन | Mandala Mehndi Design


हर किसी के दिमाग में मंडला मेहंदी डिजाइन जरूर आता है. हाथों के बीच सिर्फ गोलाकार और आसपास फूल-पत्तियों जैसे एलीमेंट्स डिजाइन में चार-चांद लगा देते हैं.
बैक हैंड मेहंदी डिजाइन | Back Hand Mehndi Design

अक्सर लड़कियां हथेली पर तो मेहंदी लगा लेटी हैं, लेकिन बैक सदी के लिए उनके पास कुछ ढंग की डिजाइन नहीं बचती. ऐसे में आप अरेबिक मेहंदी डिजाइन को बैक साइड में लगा सकते हैं.
गोलाकार मेहंदी डिजाइन | Circular Mehndi Design

आजकल गोलाकार मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं. ये हाथों को एस्थेटिक लुक भी देता है. ऐसे में आप इस डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं.
यह भी पढ़ें: इस राखी हाथों को दें AI का टच, ट्राई करें ये आसान और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन
यह भी पढ़ें: दुल्हन की सहेलियां जरूर ट्राई करें ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद
यह भी पढ़ें: Sawan Mehndi Design: सावन, तीज, रक्षाबंधन… हर मौके पर जंचेगी ये स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन, देखें जरूर
यह भी पढ़ें: सगाई पर लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, अंगूठी नहीं हाथों पर होगी ‘होने वाले पति’ की नजर
यह भी पढ़ें: AI Mehndi Design: इस वेडिंग सीजन ट्राई करें ये AI मेहंदी डिजाइंस, नहीं हटेगी किसी की नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










