Inverter Battery Tips: इनवर्टर बैटरी की लाइफ होगी डबल! घंटों चलता रहेगा पंखा-टीवी, बस ध्यान में रखें ये बातें
Published by : Ankit Anand Updated At : 08 Sep 2025 11:49 AM
Inverter Battery Life Tips: इन्वर्टर बैटरी की लाइफ कैसे बढ़ाएं?
Inverter Battery Tips: हम में से कई लोगों के घर में आज इनवर्टर है. बिजली के बार-बार आवन-जावन की समस्या से यही हमें राहत दिलाता है. अगर बैटरी की ठीक से देखभाल न की जाए, तो उसकी लाइफ कम हो जाती है और वो जल्दी खराब भी हो सकती है. लेकिन अगर कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए तो आप बैटरी की लाइफ कई गुना बढ़ा सकते हैं.
Inverter Battery Tips: आजकल घरों में इन्वर्टर होना आम बात है क्यूंकि गर्मियों में और बारिश के मौसम में बार-बार बिजली का आना-जाना लगा रहता है. ऐसे में इन्वर्टर ही हमारा सहारा बनता है. अगर आपके इलाके में भी बिजली का आवन-जवान लगा रहा रहता तो ऐसे में इनवर्टर की बैटरी (Inverter Battery) जल्दी ही डाउन हो जाती है. अगर बैटरी की ठीक से देखभाल न की जाए, तो उसकी उम्र कम हो जाती है और वो जल्दी खराब भी हो सकती है. लेकिन अगर कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए तो आप बैटरी की लाइफ कई गुना बढ़ा सकते हैं.
बैटरी के वाटर लेवल रेगुलर चेक करें
बैटरी की सही देखभाल के लिए पानी का लेवल हमेशा चेक करते रहना बहुत जरूरी है. ज्यादातर इनवर्टर बैटरी (Inverter Battery) लेड-एसिड वाली होती हैं, जिनमें सिर्फ डिस्टिल्ड वाटर ही डालना चाहिए. कई लोग गलती से नॉर्मल पानी डाल देते हैं, जिससे बैटरी जल्दी खराब हो सकती है. अगर बैटरी में पानी कम हो जाए तो प्लेट्स हवा में एक्सपोज हो जाती हैं और खराब हो सकती हैं. इसलिए महीने में एक बार बैटरी का पानी जरूर देखें और जहां जरूरत हो वहां सिर्फ डिस्टिल्ड वाटर ही डालें.
इनवर्टर पर ज्यादा लोड न पड़ने दें
अक्सर लोग इनवर्टर से AC, फ्रिज या हीटर जैसी भारी चीजें चला लेते हैं. इससे बैटरी (Inverter Battery) पर बहुत ज्यादा लोड पड़ता है और वो जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है. अगर आपकी बैटरी 150 Ah की है, तो कोशिश करें कि उसे 80-85% से ज्यादा लोड पर न चलाएं. साथ ही, जब बिजली आ जाए तो इनवर्टर को तुरंत चार्जिंग मोड में लगाएं, ताकि बैटरी पूरी तरह चार्ज हो सके.
बैटरी को सही जगह रखें
बैटरी हमेशा साफ-सुथरी और सूखी रहनी चाहिए. अगर इसके टर्मिनल्स पर धूल, मैल या जंग जम जाए तो चार्ज होने में दिक्कत आती है. इसलिए बीच-बीच में टर्मिनल्स को अच्छे से साफ कर लें और उन पर हल्की पेट्रोलियम जेली लगा दें जिससे उसपर जंग न लगे. बैटरी को ऐसी जगह रखना बेहतर है जहां नमी कम हो और हवा आसानी से आ-जा सके.
बैटरी की वारंटी और सर्विस पता रखें
आपको इनवर्टर और बैटरी खरीदते वक्त कुछ चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए. सबसे पहले अपनी जरूरत के हिसाब से सही साइज की बैटरी (Inverter Battery) और इनवर्टर चुनें. अगर घर में ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक सामान चलते हैं, तो ट्यूबलर बैटरी लेना बेहतर रहेगा, क्योंकि ये ज्यादा समय तक चलती है. कोशिश करें कि किसी भरोसेमंद कंपनी की बैटरी खरीदें और उसकी वारंटी और सर्विस डिटेल्स जरूर चेक करें.
यह भी पढ़ें: कइयों को नहीं पता घर में कहां रखनी चाहिए इन्वर्टर की बैटरी, उसमें बारिश का पानी डालना सही है या गलत?
यह भी पढ़ें: बारिश बन सकता है इन्वर्टर-बैटरी के लिए मुसीबत, नहीं रखा ध्यान तो हो जाएगा मोटा नुकसान!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










