फोन रिपेयर देने से पहले जरूर कर लें ये काम, चाह कर भी सर्विस सेंटर वाले चुरा नहीं पाएंगे प्राइवेट डेटा

Published by : Ankit Anand Updated At : 02 Sep 2025 11:01 PM

विज्ञापन

Mobile Repair: मोबाइल रिपेयर देने से पहले जरूर करें ये काम

Mobile Repair: फोन खराब हो जाए तब हम उसे सर्विस सेंटर ठीक होने के लिए दे देते हैं. लेकिन कुछ सर्विस सेंटर वाले फोन से प्राइवेट डेटा चुरा लेते हैं और उसका गलत इस्तेमाल करते हैं. आज हम आपको कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप इस परेशानी से बच सकते हैं.

विज्ञापन

Mobile Repair: पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर एक पोस्ट खूब वायरल हुई. आपने भी कहीं देखा या सुना जरूर होगा. पोस्ट में कोलकाता की एक महिला ने बताया कि उन्होंने अपना फोन रिपेयर के लिए दिया था. लेकिन सर्विस सेंटर वालों ने उनके फोन से प्राइवेट डेटा चुरा लिया और फिर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. हालात इतने खराब हो गए कि महिला को अपना मोबाइल नंबर तक बदलना पड़ा.

बाद में उन्होंने शिकायत की तो पुलिस ने मामला संभाला, लेकिन सच कहें तो ये पहली बार नहीं हुआ है. फोन रिपेयर शॉप या सर्विस सेंटर से डेटा चोरी होना बहुत आम बात है. कई बार तो बड़ी-बड़ी कंपनियों के ऑफिशियल सर्विस सेंटर भी ऐसा करते पकड़े गए हैं. अब सवाल ये है कि ऐसी स्थिति में आम लोग क्या करें? टेंशन मत लीजिए आपको कुछ ऐसे सेटिंग्स आज बताने जा रहे जिससे आप बिलकुल सेफ रहेंगे.

रिपेयर मोड

अगर आपका फोन चालू तो है लेकिन ठीक से काम नहीं कर रहा, मतलब स्क्रीन ऑन है लेकिन बाकी फीचर्स जैसे चार्जिंग, कैमरा वगैरह गड़बड़ कर रहे हैं, तो टेंशन की बात नहीं है. आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन्स में रिपेयर मोड या मेन्टेनेंस मोड का ऑप्शन आपको मिलता है. बस सेटिंग्स में जाकर इसे ऑन कर दीजिए.

जैसे ही आप ये मोड चालू करेंगे, आपके फोन के सारे पर्सनल फीचर्स बंद हो जाएंगे. गैलरी, कॉन्टेक्ट, व्हाट्सऐप, SMS या बाकी प्राइवेट चीजें किसी को भी नहीं दिखेंगी. फोन उतना ही काम करेगा जितना सर्विस सेंटर वाले को रिपेयर करने के लिए जरूरत होगी. इसकी सबसे बढ़िया बात ये है कि इसे सिर्फ आप ही अपने पासवर्ड से ऑन और ऑफ कर सकते हैं. तो अगर आपके फोन में ये फीचर है, तो रिपेयर के टाइम इसका इस्तेमाल जरूर करें.

फैक्ट्री रिसेट 

अगर आपका फोन बंद हो गया है और स्क्रीन ऑन नहीं हो रही, तो टेंशन मत लीजिए. सबसे आसान तरीका है कि फोन को फैक्ट्री रीसेट यानी फॉर्मेट कर दीजिए. इससे ज्यादा से ज्यादा उसी दिन का डेटा डिलीट होगा, बाकी तो बैकअप में सेफ रहेगा. हां, अगर आपने बैकअप ऑन नहीं किया है तो थोड़ा ज्यादा नुकसान हो सकता है, लेकिन कम से कम आपका डेटा दूसरों के हाथों में नहीं जाएगा.

फोन बंद होने पर रीसेट करने के लिए अपने गूगल अकाउंट में लॉगिन कीजिए. वहां आपका डिवाइस दिख जाएगा, बस उसे फॉर्मेट कर दीजिए. iPhone यूजर्स भी ऐसा ही काम iCloud अकाउंट से कर सकते हैं. फॉर्मेट करने के बाद भले ही डेटा डिलीट हो जाएगा, लेकिन आपका पर्सनल इंफो किसी के हाथ नहीं लगेगा.

यह भी पढ़ें: कहीं कोई और तो नहीं घुसकर बैठा है आपके Google अकाउंट में? बस एक क्लिक में ऐसे लगाएं पता

यह भी पढ़ें: सेकंड हैंड फोन कहकर चोरी का माल तो कोई नहीं चिपका रहा आपको? चुटकियों में ऐसे लगाएं पता

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola