Swiggy ₹99 स्टोर: अब 175+ शहरों में सस्ता खाना, जेब पर हल्का, स्वाद में दमदार

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Jul 2025 4:17 PM

विज्ञापन

Swiggy 99 Store

Swiggy 99 Store: स्विगी ने ₹99 स्टोर लॉन्च किया है, जहां 175+ शहरों में एकल भोजन ₹99 में उपलब्ध है. जानिए कैसे यह सेवा Gen-Z और बजट ग्राहकों के लिए गेमचेंजर बनने जा रही है.

विज्ञापन

Swiggy 99 Store: देश की अग्रणी फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy ने 1 जुलाई 2025 को अपने ऐप पर एक नया फीचर ‘₹99 स्टोर’ लॉन्च किया है. इस स्टोर के तहत उपभोक्ताओं को ₹99 में एकल भोजन (single meals) उपलब्ध कराया जा रहा है. यह सेवा फिलहाल भारत के 175 से अधिक शहरों में शुरू की गई है, जिसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, पटना, भोपाल, देहरादून और सूरत जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं.

Swiggy 99 Store: क्या है ₹99 स्टोर?

Swiggy का ₹99 स्टोर एक ऐसा सेक्शन है, जहां उपभोक्ता ₹99 की निश्चित कीमत पर रोल, बिरयानी, डोसा, इडली, बर्गर, पिज्जा, पास्ता, केक, शेक, सलाद और मिठाइयों जैसे फास्ट-प्रेप व्यंजन ऑर्डर कर सकते हैं. यह स्टोर खासतौर पर Gen-Z और बजट-फ्रेंडली ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

Swiggy 99 Store: मुफ्त डिलीवरी का विकल्प

Swiggy ने इस सेवा के साथ ‘Eco Saver’ डिलीवरी मोड भी पेश किया है, जिसके तहत यदि ऑर्डर का मूल्य ₹99 या उससे अधिक है, तो डिलीवरी शुल्क नहीं लिया जाएगा. हालांकि, जीएसटी और अन्य टैक्स अलग से लागू होंगे.

Swiggy 99 Store: कंपनी का उद्देश्य

Swiggy के फूड मार्केटप्लेस के CEO रोहित कपूर ने कहा, “₹99 सिर्फ एक कीमत नहीं, बल्कि एक वादा है कि अच्छा खाना अब हर किसी की पहुंच में होगा. हमने अपने रेस्टोरेंट पार्टनर्स और डिलीवरी टीम के साथ मिलकर यह सुनिश्चित किया है कि गुणवत्ता से समझौता किए बिना हर दिन का खाना सस्ता और सुलभ हो.

Swiggy 99 Store: प्रतिस्पर्धा और रणनीति

Swiggy का यह कदम Zepto Café जैसे प्रतिस्पर्धियों को सीधी चुनौती देता है, जो पहले से ही ₹99 से कम कीमत पर इंस्टैंट फूड डिलीवर कर रहे हैं. हालांकि, Swiggy का फोकस क्वाॅलिटी और वेरायटी पर है, जिससे यह सेवा खासकर छात्रों और कामकाजी युवाओं के लिए बेहद आकर्षक बनती है.

Bigg Boss 19 में पहली बार AI डॉल बनेगी कंटेस्टेंट! जानिए ‘हबूबू’ को, जो सलमान खान के शो में रचेगी इतिहास

कहीं आपके फोन की गैलरी में ताक-झांक तो नहीं कर रहा Facebook? बचने का ये है तरीका

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola