Elon Musk की Starlink ने रखा भारत में कदम, मुंबई में आज दिखाएगी डेमो, जल्द मिलेगी हाई-स्पीड इंटरनेट
Published by : Ankit Anand Updated At : 30 Oct 2025 11:57 AM
मुंबई में आज डेमो रन दिखाएगी Starlink
Starlink: एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक जल्द ही भारत में अपनी इंटरनेट सर्विस शुरू करने वाली है. कंपनी मुंबई में 30 और 31 अक्टूबर को डेमो रन करने जा रही है, जिसे सरकार की एजेंसियां मॉनिटर करेंगी. स्टारलिंक का मकसद देश के दूर-दराज इलाकों तक इंटरनेट पहुंचाना है.
Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस कंपनी Starlink मुंबई में 30 और 31 अक्टूबर को डेमो रन करने जा रही है. इन डेमो का मकसद यह दिखाना है कि कंपनी भारत में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू करने के लिए जरूरी टेक्निकल और सिक्योरिटी शर्तों को पूरा कर रही है. पीटीआई के एक रिपोर्ट में बताया है कि, यह डेमो Starlink को मिले अस्थायी स्पेक्ट्रम पर किया जाएगा और इसमें कुछ तय सरकारी एजेंसियां भी मौजूद रहेंगी. यह कदम भारत के सैटेलाइट ब्रॉडबैंड मार्केट में Starlink की एंट्री की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि इस तरह के डेमो कंपनी को कमर्शियल सर्विस शुरू करने की मंजूरी दिलाने के लिए जरूरी होते हैं.
नियमों का पालन और सिस्टम कैपेसिटी
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टारलिंक मुंबई में अपने निर्धारित गेटवे लोकेशन पर डेमो चलाएगा ताकि यह दिखाया जा सके कि कंपनी सुरक्षा नियमों (खासकर Lawful Interception System और Lawful Interception Monitoring) और GMPCS (Global Mobile Personal Communication by Satellite) की तकनीकी शर्तों का पालन कर रही है.
स्टारलिंक अपनी Gen 1 constellation के बेस्ड पर 600 गीगाबिट्स प्रति सेकंड की क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रख रहा है. शुरुआती कैलकुलेशन के मुताबिक, इतनी क्षमता भविष्य में लगभग 1 लाख (100,000) कनेक्शन्स को सपोर्ट कर सकती है. टेलीकॉम विभाग को फिलहाल स्टारलिंक की मुंबई, नोएडा और चेन्नई में तीन गेटवे बनाने की योजना की जानकारी है.
क्या यह Starlink का प्लान?
एलन मस्क की कंपनी का कहना है कि वह भारत के दूर-दराज इलाकों में इंटरनेट की पहुंच आसान बनाना चाहती है. अब ऐसे भी इलाके जहां नेटवर्क पहुंचना मुश्किल था, वहां हाई-स्पीड इंटरनेट मिल सकेगा. इससे रिमोट एरिया के लोग ऑनलाइन सर्विस, टेलीमेडिसिन और दूसरी जरूरी सुविधाओं का फायदा उठा सकेंगे. साथ ही, इंडियन टेलीकॉम मार्केट में नया प्लेयर आने से इंटरनेट की कीमतें भी कम हो सकती हैं.
FAQ
क्या Starlink भारत में उपलब्ध है?
नहीं, फिलहाल Starlink भारत में उपलब्ध नहीं है. लेकिन सभी जरूरी सरकारी मंजूरी जैसे SATCOM ऑथराइजेशन और स्पेक्ट्रम एलॉटमेंट पूरी होने के बाद इसे 2026 की शुरुआत में कमर्शियल तौर पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है.
Starlink का CEO कौन है?
Starlink की पैरेंट कंपनी SpaceX के CEO एलन मस्क हैं.
क्या Starlink का असर Jio पर पड़ेगा?
Starlink की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विसेज ज्यादा तर मौजूदा नेटवर्क्स को सपोर्ट करेंगी और भारत के ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट पहुंच बढ़ाने पर ध्यान देंगी. महंगे प्लान और डेटा लिमिट की वजह से Starlink, Jio और Airtel के सस्ते और तेज ब्रॉडबैंड प्लान्स के लिए सीधे मुकाबला नहीं कर पाएगी.
यह भी पढ़ें: Wikipedia को टक्कर देने के लिए एलन मस्क लेकर आए Grokipedia, जानें कैसे करता है काम और इसकी खूबियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










