Wikipedia को टक्कर देने के लिए एलन मस्क लेकर आए Grokipedia, जानें कैसे करता है काम और इसकी खूबियां

Published by : Ankit Anand Updated At : 28 Oct 2025 11:18 AM

विज्ञापन

Grokipedia

Grokipedia: Elon Musk की xAI ने मंगलवार को Grokipedia 0.1 लॉन्च कर दिया है. यह एक AI-बेस्ड विश्वकोश (इनसाइक्लोपीडिया) है और इसे Wikipedia का सीधा मुकाबला माना जा रहा है. इसे xAI के Grok मॉडल से बनाया गया है और इसका मकसद तेज और बायस-फ्री यानी पक्षपात रहित जानकारी देना है.

विज्ञापन

Grokipedia: एलन मस्क का विकिपीडिया के साथ लंबे समय से मनमुटाव चला आ रहा है, खासकर इस बात को लेकर कि वहां डेटा को कैसे पेश किया जाता है. इसी वजह से उनकी एआई कंपनी xAI ने अब एक नया ऑप्शन तैयार किया है. मस्क के मुताबिक, विकिपीडिया से कहीं बेहतर ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया साबित होगा. इसका नाम है Grokipedia. यह Grok की AI तकनीक पर बेस्ड है, जो बिना किसी राजनीतिक झुकाव के जानकारी देने का दावा करती है.

Grokipedia मंगलवार की सुबह आम लोगों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. शुरुआत में वेबसाइट थोड़ी देर के लिए क्रैश हो गई थी, लेकिन कुछ ही पलों में फिर से चालू हो गई. यह अपने तरह का पहला एआई एनसाइक्लोपीडिया है, जो बड़ी भाषा मॉडल (Large Language Models) की मदद से जानकारी को तैयार और पेश करता है.

कैसे काम करता है Grokipedia?

Grokipedia ट्रेडिशनल AI चैटबॉट्स जैसे ChatGPT या Grok से अलग है. यह एक अलग सर्च तरीके से काम करता है. फिलहाल यह अपने शुरुआती 0.1 मॉडल स्टेज पर है, इसलिए इसकी क्षमताएं लिमिट हैं. यहां आपको पूरे वाक्य या सवाल टाइप करने की जरूरत नहीं होती, बल्कि सिर्फ टॉपिक का नाम लिखना होता है ताकि यह उस पर पूरी जानकारी दे सके.

Grokipedia की होमपेज के अनुसार, अभी इसमें लगभग 8,85,000 आर्टिकल्स हैं. Wikipedia से इसकी तुलना करें तो ये काफी काफी कम हैं. यह प्लेटफॉर्म एक हाइब्रिड मॉडल इस्तेमाल करता है, जिसमें मूल सोर्स की जानकारी और कम्युनिटी द्वारा दी गई जानकारी को मिलाकर xAI एल्गोरिदम के जरिए पेश किया जाता है.

Wikipedia vs Grokipedia

Wikipedia एक गैर-लाभकारी संस्था Wikimedia Foundation द्वारा चलाया जाता है. यह इंटरनेट पर सबसे भरोसेमंद और पारदर्शी ज्ञान के सोर्स में से एक है. इसे लोग मिल-जुलकर चलाते हैं, जिससे लाखों लोग जानकारी शेयर कर सकते हैं, उस पर चर्चा कर सकते हैं और इसे सुधार सकते हैं. हालांकि इसमें कभी-कभी गलतियां, पक्षपात या असमान कवरेज हो सकती हैं, फिर भी इसकी लंबे समय से मौजूदगी ने इसे भरोसेमंद बना दिया है.

वहीं अगर बात करें Grokipedia तो ये एक अलग तरीके को अपनाता है. यह एक टॉप-डाउन, AI-बेस्ड मॉडल है जो कम्युनिटी की भागीदारी से ज्यादा, तेजी और ऑटोमैटेड जानकारी को मिलाने पर जोर देता है. इसका भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि xAI प्लेटफार्म को विकसित करते समय सटीकता, पारदर्शिता और नैतिक मानकों को कितनी अच्छी तरह बैलेंस करता है.

यह भी पढ़ें: 83 बच्चों को जन्म देने वाली है दुनिया की पहली AI मंत्री डिएला, अल्बानिया के प्रधानमंत्री ने किया चौंका देने वाला एलान

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola