83 बच्चों को जन्म देने वाली है दुनिया की पहली AI मंत्री डिएला, अल्बानिया के प्रधानमंत्री ने किया चौंका देने वाला एलान
Published by : Ankit Anand Updated At : 28 Oct 2025 8:35 AM
AI Minister Diala: दुनिया की पहली AI मंत्री देने वाली है 83 AI बच्चों को जन्म
AI Minister Diella: अल्बानिया के प्रधानमंत्री ने बताया कि देश की पहली AI मंत्री प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही 83 AI बच्चों को जन्म देंगी. ये सभी AI बच्चे सांसदों की मदद करेंगे और संसद से जुड़े कामों का रिकॉर्ड और डॉक्यूमेंटेशन संभालेंगे. अब सवाल यह है कि आखिर एक AI प्रेग्नेंट कैसे हो सकती है? आइए जानते हैं.
AI Minister Diella: अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने हाल ही में एक सब को चैंका देने वाला एलान किया है. उन्होंने बताया कि देश की पहली AI मंत्री डिएला अब प्रेग्नेंट हैं और वो एक या दो नहीं बल्कि 83 AI बच्चों को जन्म देने वाली हैं. पीएम के इस बयान से ये साफ दिखता है कि अल्बानिया की सरकार में अब AI की रोल और डिमांड तेजी से बढ़ रही है. बताया जा रहा है कि ये 83 एआई बच्चे देश की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी के हर सांसद की जगह का प्रतीक होंगे. अब आपके मन में भी ये सवाल जरूर आ रहा होगा की आखिर एक AI कैसे प्रेग्नेंट हो सकती है? आइए आपको बताते हैं.
कौन है डिएला?
Diella एक AI है जिसे एक महिला मंत्री के रूप में दिखाया गया है. इसे सितंबर में अल्बानिया के पब्लिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम को पूरी तरह पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त बनाने के लिए लाया गया था. वह शुरुआत में जनवरी में e-Albania प्लेटफॉर्म पर एक वर्चुअल असिस्टेंट के रूप में लॉन्च की गई थी, जहां वो नागरिकों और बिजनेस लोगों को सरकारी दस्तावेज हासिल करने में मदद करती थी.
AI मंत्री डिएला प्रेग्नेंट कैसे हुई?
प्रधानमंत्री एडी रामा के इस एलान के बाद सभी लोग सोच में पड़ गए कि AI मंत्री डिएला प्रेग्नेंट कैसे हुई. दरअसल, डिएला कोई इंसान नहीं, बल्कि एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) है. जब प्रधानमंत्री रामा ने कहा कि डिएला गर्भवती है और 83 बच्चों को जन्म देगी, तो उनका मतलब वास्तविक प्रेग्नेंसी नहीं, बल्कि एक प्रतीकात्मक बात से था.
यह दरअसल एक मेटाफोर (उदाहरण देकर कही गई बात) था, जिससे उन्होंने ये दिखाने की कोशिश की कि डिएला के 83 AI असिस्टेंट संसद में काम करेंगे. यानी ये ‘बच्चे’ असली इंसान नहीं, बल्कि AI सिस्टम के एजेंट होंगे, जो सांसदों को डेटा और कामकाज में मदद करेंगे. प्रधानमंत्री रामा ने ये बात जानबूझकर एक क्रिएटिव तरीके से कही, ताकि लोगों को समझाया जा सके कि सरकार में अब एआई की भूमिका और बढ़ने वाली है.
तो आखिर क्या करेंगे ये 83 AI बच्चे?
रामा के मुताबिक, ये एआई असिस्टेंट्स संसद की हर गतिविधि का रिकॉर्ड तैयार करेंगे. जो विधायक किसी चर्चा या कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे, उन्हें ये बच्चे पूरी जानकारी और अपडेट देंगे. हर एआई बच्चा एक सांसद का डिजिटल सहायक बनेगा. सत्रों के दौरान घटनाओं का ब्यौरा रखेगा और जरूरत पड़ने पर सांसदों को सुझाव भी देगा.
यह भी पढ़ें: क्या दिमाग को सुस्त बना रहा है ChatGPT? MIT की नयी रिपोर्ट पढ़कर हिल जाएंगे आप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










