Sony, Leica, Zeiss, Hasselblad जैसे कैमरा लेन्स में क्या फर्क है और कौन-सा बेहतर?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 16 Nov 2025 5:07 PM
कौन-सा कैमरा लेंस सबसे बेहतर
Best Camera Lens 2025: Sony, Leica, Zeiss और Hasselblad कैमरा लेंसेज में क्या फर्क होता है? कौन-सा लेंस फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है? यहां आसान भाषा में पूरा कंपैरिजन पढ़िए
Best Camera Lens 2025: स्मार्टफोन और प्रोफेशनल फोटोग्राफी दोनों ही आज ऐसे मुकाम पर पहुंच चुके हैं, जहां Sony, Leica, Zeiss और Hasselblad जैसे टॉप-टियर कैमरा लेंस ब्रांड्स की चर्चा हर जगह होती है. लेकिन इन सबमें अंतर क्या है? और आखिर कौन-सा लेंस ज्यादा उम्दा परफॉर्मेंस देता है? आइए आसान भाषा में समझते हैं…..
Sony Lens : ऑटोफोकस किंग
सोनी फोटोग्राफी दुनिया में सबसे भरोसेमंद नामों में से एक है. इसके G-Master (GM) लेंसेज तेज ऑटोफोकस, बेहतरीन लो-लाइट परफॉर्मेंस और शार्प डिटेलिंग के लिए जाने जाते हैं. स्मार्टफोन में भी सोनी अपने IMX सेंसर्स और ऑप्टिक्सक्वॉलिटी के लिए लोकप्रिय है.
किसके लिए बेहतर? ऐक्शन, वाइल्डलाइफ, वीडियो क्रिएटर्स.
Leica Lens – वार्म और नैचुरल कलर साइंस
लाइका का नाम आते ही प्रीमियम फोटोग्राफी का एहसास होता है.लाइकालेंसेज का सिग्नेचर लुक वार्म, रियलिस्टिक और सिनेमैटिक होता है. Xiaomi और Huawei जैसी कंपनियां अपने फ्लैगशिप फोन्स में लाइका ट्यूनिंग का इस्तेमाल करती हैं.
किसके लिए बेहतर? स्ट्रीट, पोर्ट्रेट लवर्स, नैचुरल-टोन फैन्स.
Zeiss Lens – अल्ट्रा-शार्प और ऐंटी-रिफ्लेक्टिव किंग
Zeiss T कोटेड लेंसेज अपनी क्लैरिटी और लो-फ्लेयर परफॉर्मेंस के लिए पसंद किये जाते हैं. कलर्स बैलेंस्ड रहते हैं और डिटेलिंग बहुत फाइन होती है. Vivo ने पिछले कुछ वर्षों में Zeiss ऑप्टिक्स के साथ काफी प्रीमियम आउटपुट्स दिये हैं.
किसके लिए बेहतर? लैंडस्केप्स, आर्किटेक्चर, हाई-डिटेल शॉट्स.
Hasselblad Lens – ट्रू-टू-लाइफ स्किन टोन्स
हैसलब्लैड पारंपरिक रूप से मीडियम फॉर्मैट कैमराज का बादशाह माना जाता है. इसके लेंसेज न्यूट्रल कलर साइंस और मोस्ट रियलिस्टिक स्किन टोन्स के लिए जाने जाते हैं. OnePlus और Oppo के फ्लैगशिप फोन्स में Hasselblad ट्यूनिंग इसका बड़ा USP है.
किसके लिए बेहतर? पोर्ट्रेट फोटोग्राफी, हाई-एंड नैचुरल टोन लवर्स.
Best Camera Lens 2025: तो कौन-सा लेंस बेहतर?
हर ब्रांड की अपनी सिग्नेचर कलर साइंस और स्ट्रेंथ है.
- Sony : फास्ट, शार्प, वीडियो फ्रेंडली
- Leica : नैचुरल और सिनेमैटिक लुक
- Zeiss : अल्ट्रा क्लैरिटी और मिनिमल रिफ्लेक्शन
- Hasselblad : बेस्ट स्किन टोन्स और न्यूट्रल कलर्स
अगर आप शार्पनेस और ऑटोफोकस चाहते हैं तो Sony चुनें.नैचुलर सिनेमैटिक वाइब चाहिए तो Leica. हाई डिटेल शॉट्स के लिए Zeiss और न्यूट्रल टोन्स के लिए Hasselblad बेहतरीन है.
DSLR को टक्कर देगा Vivo X300 Series, मिलेगा 200MP ZEISS कैमरा और Telephoto Extender किट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










