Smart TV के अपडेट को आप भी कर देते हैं नजरअंदाज? जानें इसके फायदे और करने का आसान तरीका
Published by : Ankit Anand Updated At : 11 Sep 2025 5:32 PM
Smart TV Update: स्मार्ट टीवी को अपडेट करना क्यों जरूरी है?
Smart TV Update: स्मार्ट टीवी को समय-समय पर अपडेट करना काफी जरूरी है. इससे न सिर्फ टीवी की स्पीड और परफॉर्मेंस बढ़ती है, बल्कि नए फीचर्स भी आपको मिलते हैं और सिक्योरिटी भी मजबूत रहती है. अगर आप भी अपडेट को इग्नोर करते हैं तो बाद में कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती है.
Smart TV Update: आज कल सभी के घरों में नॉर्मल टीवी की जगह स्मार्ट टीवी ने ले ली है. बीते कुछ सालों में स्मार्ट टीवी की डिमांड भी काफी बढ़ी है. और हो भी क्यों न, स्मार्ट टीवी सिर्फ टीवी देखने के लिए ही नहीं रह गए, बल्कि ये अब स्मार्टफोन और लैपटॉप की तरह एक स्मार्ट गैजेट बन चुके हैं. आज कल कई स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड बेस्ड होते हैं. इंटरनेट से कनेक्ट होने के बाद इनसे ढेर सारे काम किए जा सकते हैं.
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि स्मार्ट टीवी का सॉफ्टवेयर अपडेट करना क्यों जरूरी है? ज्यादातर लोग फोन और लैपटॉप तो अपडेट कर लेते हैं, लेकिन टीवी के अपडेट को इग्नोर कर देते हैं. तो आइए जानते हैं, स्मार्ट टीवी को अपडेट करने के फायदे क्या हैं और अगर इसे नजरअंदाज किया तो आपके लिए नुकसान कैसे हो सकता है.
क्यों जरूरी है Smart TV को अपडेट करना?
स्मार्ट टीवी को अपडेट करना इसलिए जरूरी होता है ताकि वो बिना लैग किए सही तरीके से चल सके और उसमें नए फीचर्स समय-समय पर मिलते रहें. टेक्नोलॉजी हर दिन बदल रही है, इसलिए कंपनियां भी अपने सॉफ्टवेयर को बेहतर बनाती रहती हैं. अगर आप टीवी को अपडेट नहीं करेंगे, तो धीरे-धीरे वो पुराना लगने लगेगा और कई ऐप्स या फीचर्स ठीक से काम नहीं करेंगे.
Smart TV को अपडेट करने के फायदे
टीवी की स्पीड और परफॉर्मेंस बढ़ती है- हर अपडेट में छोटे-मोटे बग्स ठीक किए जाते हैं. इससे टीवी पहले से तेज चलता है और हैंग या लैग जैसी दिक्कतें कम हो जाती हैं.
सिक्योरिटी अपडेट्स- स्मार्ट टीवी इंटरनेट से कनेक्टेड होता है, इसलिए हैकिंग और डेटा चोरी का खतरा भी लगा रहता है. अपडेट आने पर सिक्योरिटी मजबूत हो जाती है और टीवी साइबर अटैक से सेफ रहता है.
नए फीचर्स मिलते हैं- कई बार अपडेट के बाद टीवी में नए फीचर्स ऐड होते हैं, जैसे नई स्ट्रीमिंग ऐप्स, बेहतर मेन्यू डिजाइन या स्क्रीन मिररिंग में सुधार.
ऐप्स सही से चलते हैं- नेटफ्लिक्स, यूट्यूब या अमेजन प्राइम जैसी OTT ऐप्स समय के साथ अपडेट होते रहते हैं. अगर टीवी का सॉफ्टवेयर पुराना हो जाए तो ये ऐप्स सही से नहीं चलेंगे या बंद भी हो सकते हैं. नए अपडेट से ये दिक्कत नहीं आती.
बैकग्राउंड एरर और बग्स फिक्स होते हैं- कई बार टीवी अचानक बंद हो जाता है, वाई-फाई से कट जाता है या रिमोट काम नहीं करता. अपडेट करने से ये छोटे-मोटे झंझट भी ठीक हो जाते हैं.
Smart TV कैसे अपडेट करें?
- सबसे पहले टीवी को WiFi से कनेक्ट कर लें.
- फिर टीवी की सेटिंग्स में जाएं और वहां “सॉफ्टवेयर अपडेट” या “सिस्टम अपडेट” वाला ऑप्शन ढूंढे.
- अगर नया अपडेट आया होगा तो उसे डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लें.
- अपडेट खत्म होने के बाद टीवी को एक बार रीस्टार्ट कर कर दें ताकि नया सिस्टम सही से चल सके.
यह भी पढ़ें: Smart TV खरीदने जा रहे हैं? उससे पहले LED और QLED में फर्क जान लीजिए, जानें कौन-सा रहेगा बेस्ट
यह भी पढ़ें: Smart TV को पहले रिमोट से बंद करना चाहिए या सीधे मेन स्विच से? जानिए आखिर क्या है सही तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










