क्या आपका फोन चल रहा कछुए की चाल? बदलने से पहले ये ट्रिक्स आजमा लें

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Sep 2025 7:08 PM

विज्ञापन

स्मार्टफोन स्लो हो गया है? इन 5 आसान ट्रिक्स से बनाएं फिर से फास्ट!

Slow Smartphone Troubleshoot: अगर आपका स्मार्टफोन धीमा चल रहा है, तो घबराएं नहीं. जानिए 5 आसान टिप्स जिनसे आपका फोन फिर से तेजी से काम करने लगेगा

विज्ञापन

आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. लेकिन जब यही फोन स्लो (Slow Smartphone) हो जाए, तो न सिर्फ काम रुकता है बल्कि झुंझलाहट भी बढ़ जाती है. अगर आपका स्मार्टफोन भी धीरे-धीरे चल रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान टिप्स (Tech Tips) अपनाकर आप अपने डिवाइस को फिर से तेज बना सकते हैं.

1. बेकार ऐप्स को कहें अलविदा

फोन में कई ऐसे ऐप्स होते हैं जिन्हें हम कभी इस्तेमाल नहीं करते. ये न सिर्फ स्टोरेज घेरते हैं बल्कि बैकग्राउंड में चलकर फोन की स्पीड भी कम करते हैं. सेटिंग्स में जाकर ऐसे ऐप्स को अनइंस्टॉल करें जो आपके काम के नहीं हैं.

2. कैशे क्लियर करें और फालतू डेटा हटाएं

हर ऐप कुछ न कुछ कैशे डेटा स्टोर करता है, जो समय के साथ फोन को स्लो बना देता है. फोन की सेटिंग्स में जाकर ऐप्स का कैशे क्लियर करें. साथ ही गैलरी में जाकर बेकार की फोटो और वीडियो को डिलीट करें ताकि स्टोरेज खाली हो सके.

3. बैकग्राउंड ऐप्स को बंद करें

कई बार हम ऐप्स को बंद किए बिना ही होम स्क्रीन पर चले आते हैं. ये ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और रैम खपत करते हैं. मल्टीटास्किंग विंडो में जाकर सभी बैकग्राउंड ऐप्स को बंद करें.

4. सॉफ्टवेयर अपडेट करना न भूलें

पुराना सॉफ्टवेयर भी फोन की परफॉर्मेंस को प्रभावित करता है. समय-समय पर अपने फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट करते रहें. इससे न सिर्फ स्पीड बढ़ेगी बल्कि सिक्योरिटी भी बेहतर होगी.

5. फोन को रीस्टार्ट करें

अगर ऊपर दिए गए सभी उपाय अपनाने के बाद भी फोन स्लो लग रहा है, तो एक बार डिवाइस को बंद करके दोबारा चालू करें. यह एक सिंपल लेकिन असरदार तरीका है जिससे फोन की मेमोरी रिफ्रेश होती है.

Android यूजर्स की टेंशन हुई खत्म! बस टाइप करें ये सीक्रेट कोड्स, फ्री में पता चलेगा फोन की हेल्थ रिपोर्ट

ज्यादातर स्मार्टफोन चार्जर सफेद रंग के ही क्यों होते हैं? वजह जान आप भी सोच में पड़ जाएंगे

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola