Sholay@50: सेंसर बोर्ड ने काट दिया था ये सीन, अब सोशल मीडिया पर VIRAL

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 15 Aug 2025 2:58 PM

विज्ञापन

Sholay Movie Deleted Scene Viral On Internet

Sholay Movie Deleted Scene Viral On Internet: 1975 की फिल्म 'शोले' का एक हटाया गया सीन 49 साल बाद वायरल हो रहा है. जानिए क्यों सेंसर बोर्ड ने इस सीन को हटाया था और कैसे अमजद खान बने गब्बर

विज्ञापन

Sholay Movie Deleted Scene Viral On Internet: बॉलीवुड की सबसे आईकॉनिक फिल्मों में शामिल ‘शोले’ को रिलीज हुए अब 50 साल पूरे हो चुके हैं. 1975 में आयी इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा, बल्कि भारतीय सिनेमा को एक नयी पहचान दी. अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, अमजद खान और जया बच्चन जैसे दिग्गज कलाकारों ने इसमें यादगार भूमिकाएं निभाईं. गब्बर सिंह का खौफ, जय-वीरू की दोस्ती, बसंती की बातूनी अदाएं- हर किरदार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है.’शोले’ अब सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक कल्ट क्लासिक है जो पीढ़ियों को जोड़तीहै. अब 50 साल बाद फिल्म का एक ऐसा सीन वायरल हो रहा है, जिसे उस वक्त सेंसर बोर्ड ने फिल्म से हटा दिया था.

इंस्टाग्राम पर वायरल हुई गब्बर और अहमद की तस्वीर

‘Old is Gold’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने हाल ही में ‘शोले‘ के सेट से एक तस्वीर शेयर की है. इसमें गब्बर सिंह (अमजद खान) और अहमद (सचिन पिलगांवकर) नजर आ रहे हैं. तस्वीर में गब्बर के गुंडे अहमद को पकड़ते हुए दिखते हैं और दावा किया जा रहा है कि इसी सीन में गब्बर अहमद को टॉर्चर करता है. सेंसर बोर्ड ने इस सीन को अत्यधिक हिंसा के कारण हटवा दिया था.

सेंसर बोर्ड ने कई सीन्स में किया था बदलाव

‘शोले’ को सलीम-जावेद ने लिखा था और इसके कई सीन्स पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाई थी. बताया जाता है कि सचिन और अमजद खान वाला यह सीन दोबारा शूट किया गया था ताकि हिंसा को कम किया जा सके.

गब्बर के लिए अमजद नहीं थे पहली पसंद

गब्बर सिंह के किरदार ने अमजद खान को अमर कर दिया, लेकिन डायरेक्टर रमेश सिप्पी की पहली पसंद डैनीडेंजोंगप्पाथे. रमेश ने कई इंटरव्यू में बताया है कि डैनी को अप्रोच किया गया था, लेकिन बात नहीं बनी और फिर अमजद खान को यह रोल मिला.

Sholay @ 50: हेमा मालिनी ने 50 साल बाद शोले का रीमेक बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- नए कलाकारों को जय-वीरू का…

Sholay @ 50: ठाकुर के लिए संजीव कुमार नहीं, ये सुपरस्टार थे मेकर्स की पहली पसंद, इस वजह से नहीं बनी बात

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola