राजनीति के बीच संचार साथी ऐप की सुनामी! 1 दिन में 10 गुना डाउनलोड

संचार साथी ऐप की डाउनलोड सुनामी!
Sanchar Saathi App: संचार साथी ऐप की डाउनलोड संख्या एक दिन में 10 गुना बढ़ी. सरकार ने कहा-उपयोगकर्ता ऐप हटाने के लिए स्वतंत्र हैं
Sanchar Saathi App: सरकार के साइबर सुरक्षा ऐप‘ संचार साथी’ ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए अचानक डाउनलोड की रफ्तार पकड़ ली है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रोजाना औसतन 60 हजार डाउनलोड होने वाले इस ऐप ने मंगलवार को सीधे छह लाख का आंकड़ा छू लिया. यह उछाल ऐसे समय में आया है जब ऐप को लेकर गोपनीयता और अनिवार्यता पर बहस तेज हो गई है.
आदेश के बाद बढ़ी डाउनलोड रफ्तार
दूरसंचार विभाग के मुताबिक, नये निर्देश जारी होने से पहले ही 1.5 करोड़ लोग इस ऐप को अपने फोन पर इंस्टॉल कर चुके थे. लेकिन जैसे ही मोबाइल कंपनियों को इसे हर नये फोन में पहले से इंस्टॉल करने का आदेश दिया गया, जनता की दिलचस्पी अचानक बढ़ गई और डाउनलोड में 10 गुना इजाफा दर्ज हुआ.
विवाद और आलोचना के बीच चर्चा
विपक्षी नेताओं और टेक विशेषज्ञों ने इस आदेश को लेकर सवाल उठाए. उनका कहना है कि यह कदम नागरिकों की निजता पर चोट है और निगरानी का नया तरीका हो सकता है. इसी विवाद ने ऐप को सुर्खियों में ला दिया और लोगों ने इसे तेजी से डाउनलोड करना शुरू कर दिया.
सरकार का आश्वासन: हटाना पूरी तरह वैकल्पिक
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साफ किया कि ऐप को रखना या हटाना पूरी तरह उपयोगकर्ताओं की मर्जी है. विभाग ने भी दोहराया कि यह अनिवार्यता केवल मोबाइल निर्माताओं के लिए है, आम नागरिकों पर कोई दबाव नहीं है.
सुरक्षा को लेकर उठे सवालों का जवाब
सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट किया कि ‘संचारसाथी’ फोन के माइक्रोफोन, लोकेशन या ब्लूटूथ तक कोई पहुंच नहीं बनाता.ऐप केवल वही जानकारी लेता है जिसे उपयोगकर्ता खुद अनुमति देकर साझा करते हैं. इसका मकसद मोबाइल धोखाधड़ी की रिपोर्टिंग को आसान बनाना है.
Sanchar Saathi ऐप पर Apple की दो टूक, कहा- iPhone यूजर्स की प्राइवेसी से समझौता नहीं
Sanchar Saathi App पर हंगामा क्यों है बरपा? जानिए हर वो जरूरी बात, जो जानना चाहते हैं आप
Sanchar Saathi: आपका फोन असली है या नकली? संचार साथी पर IMEI नंबर डालते ही चल जाएगा पता, जानें तरीका
Sanchar Saathi App: आपके फोन में कौन-कौन सी परमिशन मांगता है संचार साथी? देखें पूरी लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










