Xiaomi 17 Series भारत में लॉन्च, जानिए कीमत, फीचर्स और ऑफर्स

Updated at : 12 Mar 2026 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
Xiaomi 17 Series Launched

Xiaomi 17 सीरीज लॉन्च

अगर आप बढ़िया कैमरा और अच्छा फीचर्स वाला प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए Xiaomi 17 Series अच्छा ऑप्शन हो सकती है. शाओमी की यह नई सीरीज भारत में लॉन्च हो चुकी है. जानिए इसके फीचर्स, कीमत और लॉन्च ऑफर्स.

विज्ञापन

चाइनीज टेक कंपनी Xiaomi ने भारत में अपनी नई फ्लैगशिप Xiaomi 17 Series को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में दो मॉडल्स Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra शामिल है. दोनों ही मॉडल्स में बढ़िया फीचर्स, एडवांस कैमरा और बड़ी बैटरी दी गई है. शाओमी का टारगेट इस सीरीज के जरिए भारत के प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ को और मजबूत करना है. आइए जानते हैं दोनों मॉडल्स की कीमत और फीचर्स के बारे में.

Xiaomi 17 Ultra की कीमत और लॉन्च ऑफर

कीमत: कंपनी ने Xiaomi 17 Ultra को सिर्फ एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलेगी. इसकी कीमत 1,39,999 रुपये रखी गई है.

लॉन्च ऑफर: लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी शुरुआती ग्राहकों को Xiaomi 17 Ultra Photography Kit Pro फ्री दे रही है. इस किट की कीमत 19,999 रुपये है. इसके अलावा, अगर ग्राहक SBI बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो उन्हें 10,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा. साथ ही कंपनी कई डिजिटल सब्सक्रिप्शन भी फ्री दे रही है, जिसमें-

  • Spotify Premium Standard – 4 महीने
  • YouTube Premium – 3 महीने
  • Google AI Pro – 3 महीने
  • Jio यूजर्स को 16,000 रुपये तक का टेलीकॉम बेनिफिट्स भी मिलेगा.

Xiaomi 17 की कीमत और लॉन्च ऑफर

Xiaomi 17 को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें-

  • 12GB + 256GB – 89,999 रुपये
  • 12GB + 512GB – 99,999 रुपये

कंपनी ने इस मॉडल के लिए 13 मार्च से 17 मार्च तक अर्ली बर्ड ऑफर भी रखा है. इस दौरान ग्राहक 512GB वेरिएंट को 256GB की कीमत पर खरीद सकेंगे. इसके साथ ही फोन खरीदने पर 9,999 रुपये का फोन डैमेज प्रोटेक्शन प्लान भी कंपनी फ्री दे रही है.

कब से शुरू होगी Xiaomi 17 Series की सेल?

Xiaomi 17 Series की सेल 18 मार्च से शुरू होगी. ग्राहक इन स्मार्टफोन्स को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट mi.com, Amazon India और देशभर के Xiaomi रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे.

Xiaomi 17 और 17 Ultra: डिस्प्ले

स्टैंडर्ड मॉडल Xiaomi 17 में 6.3-इंच CrystalRes OLED डिस्प्ले दिया गया है, जबकि टॉप मॉडल Xiaomi 17 Ultra में 6.9-इंच HyperRGB OLED स्क्रीन दी गई है. दोनों मॉडल्स के डिस्प्ले 1Hz से 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस तक जा सकते हैं.

Xiaomi 17 और 17 Ultra: कैमरा

फोटोग्राफी के लिए, दोनों मॉडल्स में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. हालांकि, टॉप मॉडल में ज्यादा एडवांस कैमरा सेटअप मिलेगा.

Xiaomi 17 के बैक पैनल में 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है. वहीं Xiaomi 17 Ultra में 50MP मेन सेंसर, 200MP टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है.

दोनों स्मार्टफोन में 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो हाई-क्वालिटी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिजाइन किया गया है.

Xiaomi 17 और 17 Ultra: प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

सीरीज के दोनों मॉडल्स में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. यह चिपसेट फास्ट स्पीड, बेहतर ग्राफिक्स और शानदार पावर एफिशिएंसी देने के लिए डिजाइन किया गया है.

दोनों फोन Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर काम करेंगे, जो स्मूद परफॉर्मेंस, बेहतर कस्टमाइजेशन और Xiaomi डिवाइसेज के बीच बेहतर इंटीग्रेशन देता है.

इसके अलावा फोन में LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट दी गई है, जिससे मल्टीटास्किंग और डेटा ट्रांसफर फास्ट हो जाता है.

Xiaomi 17 और 17 Ultra: बैटरी और एडवांस कूलिंग सिस्टम

पावर के लिए, Xiaomi 17 में 6330mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. Xiaomi 17 Ultra में 6000mAh बैटरी मिलती है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.

लंबे समय तक गेमिंग या भारी इस्तेमाल के दौरान फोन गर्म न हो, इसके लिए Xiaomi ने दोनों स्मार्टफोन्स में एडवांस कूलिंग सिस्टम दिया है. Xiaomi 17 में 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम मिलता है, जबकि Xiaomi 17 Ultra में और ज्यादा पावरफुल ड्यूल-चैनल IceLoop कूलिंग सिस्टम दिया गया है.

Xiaomi 17 और 17 Ultra: कनेक्टिविटी फीचर्स

कनेक्टिविटी के लिए दोनों स्मार्टफोन में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और NFC दिया गया है. दोनों मॉडल्स में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा. इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, बैरोमीटर और IR ब्लास्टर जैसे सेंसर भी मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें: 6300mAh बैटरी के साथ आया POCO C85x 5G, कीमत ₹10999 से शुरू

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola