Samsung Galaxy S25 Edge vs iPhone 17 Air: पतले स्मार्टफोन की रेस में कौन है आगे? देखें फुल कंपैरिजन
Published by : Ankit Anand Updated At : 08 Aug 2025 10:01 AM
Samsung Galaxy S25 Edge vs iPhone 17 Air
Samsung Galaxy S25 Edge vs iPhone 17 Air: अगर आप एक पतला और स्टाइलिश स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सैमसंग और एप्पल आपकी यह इच्छा पूरी कर सकते हैं. लेकिन सवाल यह है कि इन दोनों बड़े ब्रांड्स में सबसे स्लिम स्मार्टफोन लाने की दौड़ में आखिर जीत किसकी होगी? आइए, यहां जानते हैं इस कंपैरिजन के जरिए.
Samsung Galaxy S25 Edge vs iPhone 17 Air: बड़े-बड़े लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड्स लगातार अब पतले और कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन लॉन्च करने की दिशा में बढ़ रहे हैं. मई महीने में सैमसंग का सबसे पतला स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge लॉन्च हुआ था लेकिन यह फोन लॉन्च होने से पहले ही इसकी सीधी टक्कर अगले महीने यानी सितंबर 2025 में लॉन्च होने जा रही Apple iPhone 17 Air से होने लगी थी.
iPhone 17 Air लॉन्च से पहले काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. iPhone 17 Air लॉन्च होने से पहले इसके संभावित फीचर्स सोशल मीडिया पर लीक हो चुकी है. लीक हुई फीचर्स से अब तक यह पता चलता कि मोटाई के मामले में iPhone 17 Air को Galaxy S25 Edge पर बढ़त मिल सकती है, लेकिन बाकी के फीचर्स में कौन किस पर भारी पद सकता है आइए जानने की कोशिश करते हैं.
Samsung Galaxy S25 Edge vs iPhone 17 Air: डिजाइन और मोटाई
शुरुआत करते हैं Galaxy S25 Edge से, तो यह प्रीमियम लुक और फील में कोई कमी नहीं छोड़ता. फोन में एज-टू-एज डिस्प्ले, टाइटेनियम फ्रेम के साथ विक्टस 2 कोटिंग और फ्रंट पर गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक 2 से सुरक्षित 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. इसके अलावा, डिवाइस की मोटाई मात्र 5.8mm है.
वहीं, लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 17 Air महज 5.5mm मोटाई के साथ लॉन्च हो सकता है. हालांकि, इसमें 6.6 इंच का एज-टू-एज डिस्प्ले और टाइटेनियम अलॉय फ्रेम दिया जा सकता है, जो डिजाइन के मामले में Galaxy S25 Edge से मिलता-जुलता होगा.
Samsung Galaxy S25 Edge vs iPhone 17 Air: डिस्प्ले
Galaxy S25 Edge में AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो QHD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz के वेरिएबल रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसी तरह, iPhone 17 Air में भी सैमसंग के M14 OLED पैनल मिलने की उम्मीद है, जो 2,740 x 1,260 रेजॉल्यूशन देगा. एक्सपर्ट मिंग-ची कूओ के मुताबिक, Apple अपने स्टैंडर्ड iPhones में भी 60Hz रिफ्रेश रेट को अपग्रेड कर 120Hz करने की प्लानिंग बना रहा है.
Samsung Galaxy S25 Edge vs iPhone 17 Air: कैमरा
Samsung ने Galaxy S25 Edge में एक कैमरा सेंसर कम कर दिया है, लेकिन इसमें अब भी डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल है. वहीं, iPhone 17 Air में 48MP का सिंगल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है. फ्रंट कैमरे की बात करें तो Galaxy S25 Edge में 12MP का होल-पंच कैमरा है, जबकि iPhone 17 Air में 12MP का फ्रंट सेंसर दिया जा सकता है.
Samsung Galaxy S25 Edge vs iPhone 17 Air: प्रोसेसर
खबरों के मुताबिक, iPhone 17 Air में Apple का नया A19 चिपसेट दिया जा सकता है, जो TSMC की 2-नैनोमीटर प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा. यह पिछले साल के A18 चिपसेट से ज्यादा पावरफुल बताया जा रहा है.
दूसरी ओर, Galaxy S25 Edge को Snapdragon 8 Elite Mobile Platform for Galaxy प्रोसेसर और वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम के साथ पेश किया गया है, जो हीट डिसिपेशन को मैनेज करता है.
Samsung Galaxy S25 Edge vs iPhone 17 Air: बैटरी
बैटरी के मामले में रिपोर्ट्स का दावा है कि Galaxy S25 Edge, iPhone 17 Air से आगे है. अपने अल्ट्रा-थिन डिजाइन के बावजूद इसमें 3,900mAh की बैटरी दी गई है. वहीं, iPhone 17 Air में 3000mAh बैटरी होने की उम्मीद है. हालांकि, Apple हाई-डेंसिटी सिलिकॉन-एनोड सेल्स का इस्तेमाल कर बैटरी क्षमता को 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ाने की प्लानिंग बना रहा है.
यह भी पढ़ें: Flipkart Sale ने कराई मौज, iphone 17 के लॉन्च से पहले रद्दी के भाव में मिल रहा iPhone 16, देखें नई कीमत
यह भी पढ़ें: iPhone 1 से iPhone 17 तक: 17 साल में कितना बदला Apple का स्मार्टफोन?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










