भारत में Samsung Galaxy M17e की बिक्री हुई शुरू, खरीदने से पहले जानें क्या है खास

Samsung Galaxy M17e (Photo: Samsung)
Samsung Galaxy M17e 5G की बिक्री ₹12,999 की शुरुआती कीमत के साथ शुरू हो चुकी है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी है. इस फोन के साथ आपको 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स मिलते रहेंगे.
अगर आप एक नया बजट स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक नया ऑप्शन आ गया है. Samsung ने हाल ही में भारत में अपना नया Galaxy M17e लॉन्च किया है, जो अपडेटेड प्रोसेसर, बेहतर फीचर्स और कई नए अपग्रेड्स के साथ आता है. आज यानी 20 मार्च से इस फोन की बिक्री भी शुरू हो चुकि है. खास बात ये है कि यह स्मार्टफोन खास तौर पर एंट्री-लेवल यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. ऐसे में अगर आप भी इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आइए इसके प्राइस और फीचर्स पर एक नजर डाल लेते हैं.
Samsung Galaxy M17e की कीमत
इसकी शुरुआती कीमत ₹12,999 रखी गई है. वहीं, अगर आपको ज्यादा RAM और स्टोरेज चाहिए, तो 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट करीब ₹15,499 में मिल जाएगा. अच्छी बात ये है कि कंपनी इस पर ₹1000 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दे रही है.
Samsung Galaxy M17e के फीचर्स
इसमें 6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 6GB तक RAM दी गई है.
इसमें आपको 6000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाती है. अगर आप उन यूजर्स में से हैं जिन्हें बार-बार फोन चार्ज करना पसंद नहीं, तो यह आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है.
कैमरा सेटअप भी ठीक-ठाक है. पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है, जबकि फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है. नाइट मोड और पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं.
सबसे खास बात यह है कि Samsung इस फोन के साथ 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रहा है. बजट सेगमेंट में इतना लंबा सपोर्ट बहुत कम देखने को मिलता है.
यह भी पढ़ें: Redmi 15A 5G लॉन्च डेट कन्फर्म, डिजाइन और फीचर्स की झलक आई सामने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










