Salt In Fridge: क्या आपके फ्रिज में नमक है? फायदे जानेंगे, तो बार-बार कहेंगे थैंक्यू
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Aug 2025 3:59 PM
Salt In Fridge
Salt In Fridge: फ्रिज में नमक रखने से नमी, बदबू और बैक्टीरिया से छुटकारा मिलता है, जानिए इस घरेलू उपाय के फायदे और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
Salt In Fridge: स्टोरी हाइलाइट्स
फ्रिज में नमक रखने से नमी और बदबू से छुटकारा मिलता है
बैक्टीरिया और फफूंद से सुरक्षा मिलती है
फ्रिज की कार्यक्षमता और उम्र बढ़ती है.
गर्मियों और माॅनसून के मौसम में फ्रिज की देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है. ऐसे में एक घरेलू उपाय तेजी से लोकप्रिय हो रहा है- फ्रिज में नमक की कटोरी रखना. यह उपाय न केवल आसान है बल्कि बेहद असरदार भी है.
नमक कैसे करता है काम?
नमी सोखता है
नमक एक प्राकृतिक ह्यूमिडिटी एब्जॉर्बर है, जो फ्रिज की अतिरिक्त नमी को सोख लेता है.
बदबू हटाता है
नमक में गंध सोखने की क्षमता होती है, जिससे फ्रिज की दुर्गंध दूर होती है.
बैक्टीरिया से सुरक्षा
नमी कम होने से फफूंद और बैक्टीरिया का विकास रुकता है.
फ्रिज की लाइफ बढ़ाता है
कम नमी और गंध से फ्रिज का सिस्टम बेहतर काम करता है.
बरसात में कितने नंबर पर चलाना चाहिए फ्रिज? खाने पर बर्फ जमने से पहले जान लीजिए सही जवाब
15 साल पुराना फ्रिज कैसे बनाएं नया जैसा? टेक्नीशियन के बताए ये 7 सीक्रेट्स आएंगे काम
कैसे करें इस्तेमाल?
एक खुली कटोरी में 100-150 ग्राम मोटा नमक भरें.
नमक की कटोरी फ्रिज के किसी कोने में रखें, जैसे नीचे के शेल्फ या दरवाजे के खांचे में.
हर 10-15 दिन में नमक बदलें.
एक्स्ट्रा सुझाव
नमक में बेकिंग सोडा मिलाने से दुर्गंध और तेजी से हटती है.
कटोरी में नींबू के सूखे छिलके या कॉफी बीन्स डालने से यह एक प्राकृतिक फ्रेशनर बन जाता है.
बिजली बचाने के चक्कर में बार-बार बंद कर रहे फ्रिज? हो जाइए सावधान वरना झेलना पड़ेगा हजारों का नुकसान
मॉनसून में फ्रिज को रखना है सही-सलामत तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, वरना हाय-हाय करते रह जाएंगे आप
Refrigerator Tips: फ्रीजर में बार-बार बनता है बर्फ का पहाड़? इन 5 टिप्स की मदद से करें इसे ठीक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










