बिजली बचाने के चक्कर में बार-बार बंद कर रहे फ्रिज? हो जाइए सावधान वरना झेलना पड़ेगा हजारों का नुकसान
Disadvantages of turn off Fridge
Fridge Tips: अक्सर कई लोग बिजली बचाने के चक्कर में बार-बार फ्रिज को बंद कर देते हैं. लेकिन ऐसा करना आपके फ्रिज को नुकसान पंहुचा सकता है. आज हम आपको बताएंगे कि ऐसा करने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं. साथ ही जानेंगे कि फ्रिज को बार-बार बंद करना क्यों जरूरी नहीं होता और इससे आपके फ्रिज पर क्या असर पड़ता है.
Fridge Tips: जब भी हम नया फ्रिज खरीदते हैं तो एक भरोसेमंद ब्रांड और अच्छे फीचर्स वाला मॉडल ही चुनते हैं. नए-नए में तो फ्रिज काफी अच्छे से काम करता है लेकिन समय के साथ उसमें कुछ खराबियां आ जाती हैं. कभी-कभी इन खराबियों की वजह हमारी आदतें और लापरवाही होती हैं. उदाहरण के तौर पर, कुछ लोग जब फ्रिज का इस्तेमाल कम करते हैं या उन्हें लगता है कि ठंडक ज्यादा हो रही है, तो वे फ्रिज को बंद कर देते हैं. कई बार बिजली का बिल बचाने के लिए भी लोग ऐसा करते हैं. लेकिन यह आदत भविष्य में बड़ी सिर दर्द बन सकती है.
दरअसल, फ्रिज (Fridge) को बार-बार बंद और चालू करने से इसके परफॉर्मेंस और लाइफ पर असर पड़ता है. आज हम आपको बताएंगे कि फ्रिज को बार-बार बंद करने से कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं. आइए जानते हैं विस्तार से.
Fridge बंद करने की क्या है वजह?
कई लोग जब फ्रिज (Fridge) जरूरत से ज्यादा ठंडा करने लगता है तब वे फ्रिज को बंद कर देते हैं. कुछ लोगों का मानना है कि सप्ताह में एक या दो बार फ्रिज को बंद करना चाहिए. वहीं, जब फ्रिज में कम सामान होता है तो कई लोग सोचते हैं कि इसे चलाए रखने की क्या जरूरत है, बिजली बचाने के लिए इसे बंद कर देना सही है. इसके अलावा, जब फ्रीजर में ज्यादा बर्फ जम जाती है या सब्जियों और फलों पर बर्फ की परत चढ़ जाती है, तो लोग डीफ्रॉस्ट करने के बजाय डायरेक्ट फ्रिज को बंद कर देते हैं. लेकिन ऐसा करने से आप अपने ही फ्रिज को नुकसान पहुंचाते हैं.
बार-बार Fridge बंद करना पड़ेगा महंगा
बार-बार फ्रिज को बंद करने की आदत आपका जेब ढीली कर सकता है. एक्सपर्ट्स की माने तो, ऐसा करने से फ्रिज के कंप्रेसर और कूलिंग सिस्टम पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ता है, जिससे उसकी कार्यक्षमता पर असर होता है और वह जल्दी खराब भी हो सकता है. इसके अलावा, लगातार बंद करने से फ्रिज के अंदर रखा खाना भी जल्दी खराब होने लगता है और उसमें से बदबू आने लगती है. इतना ही नहीं, जब फ्रिज को कुछ समय के लिए बंद रखने के बाद दोबारा चालू किया जाता है, तो उसका दरवाजा सही तरीके से बंद नहीं होता, जिससे अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं.
Fridge को कब बंद करना सही है
आजकल ज्यादातर नए मॉडलों में ऑटोमैटिक कट-ऑन फीचर दिया जाता है. यह फीचर जरूरत के हिसाब से खुद ही फ्रिज को चालू या बंद करता रहता है. इससे यूजर्स को बार-बार फ्रिज को मैनुअली बंद करने की जरूरत नहीं पड़ती. अगर आप फ्रिज डीप क्लीन करने जा रहे हैं, तो सबसे पहले उसे बंद करके कुछ समय के लिए खुला छोड़ देना सही है. वहीं, अगर आप कई दिनों के लिए घर से बाहर जा रहे हैं और फ्रिज खाली है, तब भी उसे बंद करना एक समझदारी भरा फैसला है. हालांकि, इन परिस्थितियों को छोड़कर सामान्य हालात में फ्रिज को बंद करना सही नहीं है.
यह भी पढ़ें: मॉनसून में फ्रिज को रखना है सही-सलामत तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, वरना हाय-हाय करते रह जाएंगे आप
यह भी पढ़ें: AC बंद, कूलर भी कम! फिर क्यों आसमान छू रहा Electricity Bill? ये 4 ‘छुपी गड़बड़ियां’ कर रही हैं आपकी जेब ढीली!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










