मॉनसून में फ्रिज को रखना है सही-सलामत तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, वरना हाय-हाय करते रह जाएंगे आप

Edited by Ankit Anand
Updated:
विज्ञापन

Monsoon Fridge Tips

Fridge Tips: मानसून के आते ही हवा में नमी बढ़ जाती है और इसके साथ ही बिजली का बार बार जाना और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव भी आम हो जाते हैं जो घर में मौजूद फ्रिज के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. लेकिन कुछ बातों का ख्याल रख कर बारिश के मौसम में आप अपने फ्रिज की देख भाल अच्छी तरह से कर सकते हैं. आइए जानते हैं.

विज्ञापन

Fridge Tips: हमारे घर में एक ऐसा जरूरी डिवाइस है जो लगातार चलता है और दिन-रात बिजली से जुड़ा हुआ रहता है. सही समझा आपने, हम बात करे रहे हैं फ्रिज की. मानसून के दौरान बढ़ी हुई नमी, बार-बार बिजली का जाना और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव घर में मौजूद फ्रिज के लिए गंभीर खतरा बन जाते हैं. लेकिन बारिश के मौसम में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या फ्रिज को हमेशा बिजली से जोड़े रखना चाहिए या बिजली जाने पर उसे बंद कर देना बेहतर होता है?

आज हम आपको बताएंगे कि बरसात के मौसम में फ्रिज का सही तरीके से कैसे इस्तेमाल करें, कब उसे चालू रखें, कब बंद करना सही रहेगा, और किन सावधानियों को अपनाकर आप न सिर्फ फ्रिज को सुरक्षित रख सकते हैं बल्कि बिजली भी बचा सकते हैं.

फ्रिज को हमेशा पावर सप्लाई में रखें या नहीं?

फ्रिज को हमेशा चालू रखना चाहिए या नहीं यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसका इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं. यदि आप घर पर हैं और फ्रिज का रोजाना इस्तेमाल हो रहा है तो उसे लगातार पावर सप्लाई से जोड़े रखना ही सही है. मार्किट में जो आज कल लेटेस्ट फ्रिज आ रहे हैं वो टेम्परेचर के अनुसार खुद को ऑटोमैटिक रूप से एडजस्ट करते हैं इसलिए उन्हें बार-बार ऑन-ऑफ करना बिजली की अधिक खपत कर सकता है.

स्टेबलाइजर का करें इस्तेमाल

मानसून के दिनों में अक्सर बिजली का आना-जाना लगा रहता है. इस दौरान वोल्टेज में अचानक उतार-चढ़ाव फ्रिज को नुकसान पहुंचा सकता है. अगर आपके फ्रिज में पहले से वोल्टेज प्रोटेक्शन नहीं है तो आपको एक अलग स्टेबलाइजर जरूर लगवाना चाहिए.

कुछ दिनों के लिए घर से दूर जा रहे हों तो करें यह काम

यदि आप यात्रा पर जा रहे हैं और घर कुछ दिनों तक खाली रहेगा तो फ्रिज (Fridge) को पूरी तरह खाली कर देना बेहतर रहेगा. फ्रिज का स्विच बंद करें और दरवाजा थोड़ा खुला छोड़ दें ताकि अंदर की नमी और बदबू जमा न हो. इसके साथ ही प्लग को सॉकेट से निकाल दें जिससे वोल्टेज फ्लक्चुएशन की स्थिति में कोई नुकसान न हो.

फ्रिज के पीछे की सफाई करें 

मानसून में अक्सर हवा में मौजूद नमी के कारण फ्रिज (Fridge) के पीछे की जाली यानी कंडेंसर कॉइल पर धूल, कीड़े या नमी जमा हो जाती है. इससे फ्रिज की कूलिंग कैपेसिटी घट सकती है. इसलिए सप्ताह में एक बार सूखे  कपड़े या ब्रश से इस हिस्से की सफाई जरूर करें.

मॉनसून में बार-बार न खोले Fridge 

मॉनसून के मौसम में हवा में नमी काफी बढ़ जाती है. ऐसे में फ्रिज (Fridge) का दरवाजा बार-बार खोलने से बाहर की नमी अंदर पहुंच जाती है जिससे अंदर पानी जमा होने लगता है. इसका असर फ्रिज में रखे खाने पर पड़ता है. वह जल्दी खराब हो सकता है.

यह भी पढ़ें: AC बंद, कूलर भी कम! फिर क्यों आसमान छू रहा Electricity Bill? ये 4 ‘छुपी गड़बड़ियां’ कर रही हैं आपकी जेब ढीली!

यह भी पढ़ें: इन चीजों से कर रहे अपना TV साफ तो समझिए खुद के पैर पर मार रहे कुल्हाड़ी, जानिए क्या है सही तरीका

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola