फ्रीजर में जम रहा बर्फ का पहाड़? बस एक बटन दबाते ही ऐसे गायब होगा जैसे शादी के बाद रिश्तेदार!

Published by : Ankit Anand Updated At : 20 Jul 2025 4:26 PM

विज्ञापन

Defrost Button to melt ice

Defrost Button: अक्सर पुराने या सिंगल-डोर फ्रिज में बर्फ का पहाड़ जमना एक आम समस्या है। ऐसे में कई लोग बर्फ को पिघलाने के लिए फ्रिज को ही बंद कर देते हैं जिससे अंदर रखा खाना खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, इस समस्या से निपटने के लिए फ्रिज में एक खास बटन दिया जाता है जिससे कई लोग आज भी अनजान है.

विज्ञापन

Defrost Button: कई घरों में आज भी पुराने या किफायती सिंगल-डोर रेफ्रिजरेटर देखने को मिलते हैं. फ्रिज में लगी फ्रीजर में बर्फ जमना एक आम समस्या है. लेकिन यह बर्फ ज्यादा जम जाए तो बर्फ का पहाड़ के रूप में बदल जाती है. अक्सर लोग मानते हैं कि इस बर्फ को हटाने के लिए पूरा फ्रिज बंद करना जरूरी होता है लेकिन ऐसा नहीं है.

दरअसल, आपके फ्रिज में एक छोटा लेकिन बेहद काम का फीचर मौजूद होता है. आपके फ्रिज में टेम्परेचर कंट्रोल नॉब के पास दिया गया मैनुअल डीफ्रॉस्ट बटन मिलता है. यह छोटा बटन न सिर्फ आपका समय और मेहनत बचाता है बल्कि फ्रिज की उम्र बढ़ाने में भी मदद करता है. आइए समझते हैं यह फीचर क्या है और किस तरह काम करता है.

डीफ्रॉस्ट बटन (Defrost Button) क्या है?

यह बटन एक गोल स्विच की तरह होता है जिसे आमतौर पर टेम्परेचर डायल के पास अंदर की ओर लगाया जाता है. इसका जरिए फ्रिज में मौजूद डीफ्रॉस्ट मैकेनिज्म को एक्टिव करना होता है वो भी बिना फ्रिज को बंद किए. बहुत से लोग इस बटन की मौजूदगी से भी अनजान रहते हैं.

यह कैसे काम करता है?

फ्रीजर सेक्शन में मौजूद हवा में नमी के कारण बर्फ की एक परत जमने लगती है जिसे फ्रॉस्ट कहा जाता है. जब यह परत अधिक मोटी हो जाती है, तो यह फ्रीजर की ठंडक क्षमता को प्रभावित करती है और बिजली की खपत भी बढ़ा देती है. डीफ्रॉस्ट बटन (Defrost Button) दबाने पर फ्रीजर में लगे हीटिंग एलिमेंट चालू हो जाता है जो धीरे-धीरे गर्मी पैदा कर के जमी हुई बर्फ को पिघला देता है.

डीफ्रॉस्ट बटन दबाने पर आपको एक हल्की क्लिक की आवाज सुनाई दे सकती है. इसके बाद कंप्रेसर कुछ समय के लिए बंद हो जाता है और हीटिंग प्रोसेस शुरू होती है. लगभग 1 से 2 घंटे में जमी हुई बर्फ पिघलने लगती है और फ्रिज के पिछले हिस्से में लगे पाइप के जरिए बाहर निकलती है. यह पानी कंप्रेसर के पास मौजूद एक छोटी ट्रे में जमा हो जाती है.

बटन दबाने के बाद क्या होता है 

डीफ्रॉस्ट बटन (Defrost Button) दबाने के बाद आपको कुछ नहीं करना है. डीफ्रॉस्ट प्रोसेस पूरी होने के बाद सिस्टम अपने आप रीसेट हो जाता है और फ्रिज पहले के जैसा कूलिंग मोड में लौट आता है. इस दौरान ड्रेन ट्रे में पानी की कुछ बूंदें या हल्की मात्रा में पानी जमा हो सकता है जो आम बात है.

इन चीजों से कर रहे अपना TV साफ तो समझिए खुद के पैर पर मार रहे कुल्हाड़ी, जानिए क्या है सही तरीका

माइक्रोवेव में भूल कर भी ना रखें ये 5 चीजें, वरना मोहल्ले में चिल्लाते फिरेंगे ‘बचाओ-बचाओ आग लग गयी’

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola