ePaper

बरसात में कितने नंबर पर चलाना चाहिए फ्रिज? खाने पर बर्फ जमने से पहले जान लीजिए सही जवाब

Updated at : 19 Jul 2025 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
Right Fridge Temperature in Monsoon

Right Fridge Temperature in Monsoon

Fridge Tips: यह बात तो खैर सभी जानते हैं कि बारिश के मौसम में तापमान गिर जाता है और हवा में नमी बढ़ जाती है. लेकिन क्या आपको पता है यह नमी आपके फ्रिज में रखे खाने-पीने की चीजों पर भी असर डालती है. इसके लिए आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि फ्रिज का टेम्परेचर कितना होना होना चाहिए जिससे उसमें रखा खाना लंबे समय तक सुरक्षित और ताजा रहे.

विज्ञापन

Fridge Tips: आज के समय में फ्रिज हर घर की जरूरत बन चुकी है. खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए इसका इस्तेमाल हम करते हैं. लेकिन बहुत कम लोग इस बात जानते हैं कि यदि फ्रिज को सही तरीके से नहीं चलाया गया तो यह न सिर्फ जल्दी खराब हो सकती है बल्कि इसके अंदर रखा खाना भी जल्दी खराब होने लगता है. खासतौर पर बारिश के मौसम में तापमान तो कम हो जाता है लेकिन हवा में नमी (Humidity) काफी बढ़ जाती है. ऐसे में खाने की चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं. यदि फ्रिज की सेटिंग सही नहीं हो तो दूध, सब्जियां और पका हुआ खाना ज्यादा देर तक सही नहीं रह पाता.

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि आखिर मॉनसून के दौरान फ्रिज (Fridge) को कितने नंबर पर चलाना चाहिए? एक्सपर्ट्स की मानें तो फ्रिज के अंदर का टेम्परेचर जितना संतुलित और ठंडा होगा खाना उतनी ही देर तक सुरक्षित रहेगा. हालांकि, जरूरत से ज्यादा ठंडक होने पर कुछ चीजों पर बर्फ जमने लगती है, जबकि ठंडक कम होने पर बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं. ऐसे में सही तापमान सेट करना बेहद जरूरी हो जाता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बरसात में कितने नंबर का फ्रिज चलाना सही रहता है. आइए जानते हैं.

बारिश में क्यों बदलनी पड़ती है फ्रिज की सेटिंग?

मॉनसून के दौरान हवा में नमी काफी बढ़ जाती है. यह नमी फ्रिज (Fridge) के अंदर भी असर डालती है. अगर इस मौसम में फ्रिज की कूलिंग बहुत ज्यादा हो जाए, तो अंदर नमी जमकर बर्फ बन सकती है और खाने की चीजें भी जल्दी खराब हो जाती हैं. इसलिए इस दौरान न फ्रिज को बहुत ठंडा रखना सही होता है और न ही बहुत हल्का.

कितने नंबर पर चलाएं Fridge?

मॉनसून के समय फ्रिज (Fridge) को 3 या 4 नंबर की सेटिंग पर चलाना बेहतर होता है. यदि बाहर का टेम्परेचर नॉर्मल से कम हो तो 3 नंबर काफी रहता है. अक्सर आपने देखा होगा कि इन नंबरों के पास बारिश या पानी की बूंदे का चिन्ह बना होता है जो इस मौसम के लिए ही दिया जाता है. वहीं, अगर बाहर का मौसम थोड़ा गर्म हो तो 4 नंबर पर चलाना बेस्ट रहेगा.

बरसात में नमक से भरी कटोरी को फ्रिज में क्यों रखना चाहिए? सालों से इस्तेमाल करने वाले भी नहीं जानते इसका जवाब

माइक्रोवेव में भूल कर भी ना रखें ये 5 चीजें, वरना मोहल्ले में चिल्लाते फिरेंगे ‘बचाओ-बचाओ आग लग गयी’

कूलर चलाते ही हो रही चिपचिपी गर्मी? कमरे में रख दें बस यह ₹5 वाली चीज, बोरिया-बिस्तर समेट भागेगा उमस

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola