₹69,900 में कितना दमदार है Apple का बजट लैपटॉप MacBook Neo?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 06 Mar 2026 6:52 AM
MacBook Neo: रंगीन डिजाइन और दमदार A18 Pro चिप के साथ / फोटो ऐपल से
Apple ने बाजार में अपना सबसे किफायती लैपटॉप MacBook Neo उतार दिया है. भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹69,900 रखी गई है. इसमें 13-इंच Liquid Retina डिस्प्ले, नया A18 Pro चिप, 16 घंटे बैटरी बैकअप और रंगीन डिजाइन है. यह छात्रों और बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. जानिए इसमें कितना है दम
ऐपल ने आखिरकार अपने सबसे किफायती मैकबुक को पेश कर दिया है. लंबे समय से अफवाहों में रहे इस डिवाइस का नाम है MacBook Neo, जिसकी शुरुआती कीमत भारत में सिर्फ ₹69,900 रखी गई है. यह कदम ऐपल को उन बाजारों में और मजबूत करेगा जहां अब तक कम कीमत वाले विंडोज लैपटॉप और क्रोमबुक का दबदबा रहा है.
छात्रों और बजट यूजर्स को टारगेट
MacBook Neo खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो प्रीमियम ऐपल अनुभव चाहते हैं लेकिन बजट की वजह से अब तक दूर रहे. ऐपल का मकसद है कि यह लैपटॉप क्लासरूम और घरेलू उपयोग में विंडोज और क्रोमबुक को सीधी चुनौती दे.
डिजाइन और डिस्प्ले
Neo को ऐपल ने रंगीन अंदाज में पेश किया है- Indigo, Citrus, Blush और क्लासिक Silverमें. इसमें 13-इंच Liquid Retina डिस्प्ले है, जिसकी रेजॉल्यूशन 2408×1506 पिक्सल और ब्राइटनेस 500 निट्सहै. हालांकि, इसमें ProMotion हाई-रिफ्रेश रेट नहीं दिया गया है.
नया A18 Pro चिप
MacBook Neo को ऐपल ने पहली बार iPhone 16 Pro वाला A18 Pro चिप दिया है. इसमें 6-कोर CPU (2 परफॉर्मेंस + 4 एफिशिएंसी) और 5-कोर GPUहै. बेस मॉडल में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज है, जिसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है. बैटरी 36.5Wh की है जो 16 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग का बैकअप देती है.
फीचर्स और कटौती
कम कीमत हासिल करने के लिए ऐपल ने कुछ बदलाव किये हैं:
- नॉन-बैकलिट कीबोर्ड
- सिर्फ दो USB-C पोर्ट (USB 3 और USB 2)
- MagSafe चार्जिंग पोर्ट नहीं
- HD कैमरा और डुअल स्पीकर सेटअप
- Touch ID सिर्फ हाई-एंड वेरिएंट में.
कीमत और उपलब्धता
भारत में MacBook Neo की कीमत ₹69,900 (256GB) से शुरू होती है और ₹79,900 (512GB) तक जाती है. प्री-ऑर्डर आज से ऐपल की वेबसाइट पर शुरू हो चुके हैं और बिक्री 11 मार्च 2026 से होगी.
यह भी पढ़ें: Apple ने पेश किये M5 Pro और M5 Max चिप्स, प्रोफेशनल्स के लिए गेमचेंजर
यह भी पढ़ें: Apple ने पेश किया Studio Display XDR, भारत में इतनी होगी कीमत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










