Jio का एनिवर्सरी मंथ ऑफर, 1 महीने के फ्री रिचार्ज के साथ मिलेगा 3000 रुपये का वाउचर
Published by : Shivani Shah Updated At : 04 Sep 2025 6:51 PM
जियो 9वीं सालगिरह ऑफर
देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio ने टेलीकॉम सेक्टर में अपने 9 साल पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही अन्य कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए जियो ने अपने 500 मिलियन यूजर्स भी पूरे कर लिए हैं. ऐसे में इस ऐतिहासिक मौके पर कंपनी अपने करोड़ों यूजर्स को कई सारे ऑफर्स का लाभ दे रही है. जानिए इन ऑफर्स के बारे में विस्तार से.
Jio 9th Anniversary Offer: देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio 5 सितंबर को अपनी दसवीं वर्षगांठ में प्रवेश करने वाला है. दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो के 9 साल पूरे हो गए हैं और इसी के साथ कंपनी ने अब तक पूरे भारत में 500 मिलियन यूजर्स भी पूरे कर लिए हैं. ऐसे में Jio इस ऐतिहासिक खुशी को अपने यूजर्स के साथ बांट रहा है. कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए कई सारे ऑफर्स की पेशकश की है. कंपनी ने 349 रुपये का सेलिब्रेशन प्लान ऑफर का ऐलान किया है. इस प्लान का फायदा प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ही यूजर्स उठा सकते हैं. इस सेलिब्रेशन प्लान में यूजर्स अनलिमिटेड डेटा-कॉलिंग, JioHotstar, JioSaavn, Zomato Gold मेंबरशिप, डिजिटल गोल्ड रिवॉर्ड्स जैसे ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं. आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में विस्तार से.
Jio का 349 रुपये वाला एनिवर्सरी मंथ ऑफर
रिलायंस जियो कि ओर से 349 रुपये का एनिवर्सरी मंथ ऑफर का ऐलान किया गया है. इस प्लान में यूजर्स को 5 सितंबर से 5 अक्टूबर तक अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलेगा. इस प्लान में कंपनी अपने यूजर्स को 3000 रुपये तक का वाउचर ऑफर कर रही है. जिसमें
- 1 महीने के लिए JioHotstar सब्सक्रिप्शन
- 1 महीने के लिए JioSaavn Pro पर अनलिमिटेड कॉलिंग ट्यूनस
- 3 महीने के लिए Zomato Gold मेंबरशिप,
- AJIO पर फैशन डील्स ,
- EaseMyTrip पर ट्रैवल ऑफर्स
- 6 महीने के लिए Netmeds
- JioGold पर 2% अतिरिक्त डिजिटल गोल्ड
- JioHome का 2 महीने का फ्री ट्रायल
वहीं, इस प्लान में सबसे खास बात तो यह है कि, अगर यूजर लगातार 12 महीनों तक इस रिचार्ज प्लान को चुनते हैं, तो 13वें महीने उन्हें ये सारी सर्विस फ्री में मिलेगी. इस प्लान का फायदा यूजर्स 5 सितंबर से उठा पाएंगे.

ये ऑफर्स भी किये गए ऐलान
349 रुपये के एनिवर्सरी मंथ ऑफर के अलावा जियो ने 5 से 7 सितंबर के बीच एनिवर्सरी वीकेंड का भी ऐलान कियाहै. इस दौरान, सभी 5G स्मार्टफोन यूजर्स को उनके मौजूदा प्लान के अलावा अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलेगा. इसके अलावा, 4G यूजर्स 39 रुपये के ऐड-ऑन से 3GB डेली डेटा का लाभ उठा सकते हैं.
सिर्फ चाहिए कॉलिंग रिचार्ज? तो Jio के इन सस्ते प्लान्स से होगी अनलिमिटेड बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










