Realme GT 8 Pro लॉन्च से पहले GT 7 Pro हुआ बेहद सस्ता! मिला ₹15,000 का बड़ा डिस्काउंट, मौका हाथ से जाने ना दें
Realme GT 7 Pro का प्राइस गिरा, GT 8 Pro लॉन्च से पहले बड़ी कीमत कटौती
Realme GT 8 Pro लॉन्च से पहले Realme GT 7 Pro का प्राइस भारत में एकदम कम हो गया है. Flipkart पर मिल रहा है ₹15,000 से ज्यादा का डिस्काउंट, बैंक ऑफर और बड़ा एक्सचेंज बोनस भी. जानें पूरे ऑफर और स्पेसिफिकेशन
Realme भारत में 20 नवंबर को Realme GT 8 Pro लॉन्च करने वाली है और इसी से पहले कंपनी के मौजूदा फ्लैगशिप Realme GT 7 Pro का प्राइस काफी कम कर दिया गया है. अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे थे जो हाई-परफॉर्मेंस हो, गेमिंग में धांसू रिजल्ट दे और फिर भी बजट थोड़ा कंट्रोल में रहे, तो यह ऑफर आपके काम का हो सकता है.
Flipkart पर मिल रहा है भारी ऑफर
Flipkart पर Realme GT 7 Pro फिलहाल ₹44,997 की लिस्टिंग में दिया जा रहा है. इस पर सीधा ₹15,002 की कीमत कटौती दिखाई दे रही है. इसके साथ ही चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर आप अतिरिक्त ₹400 का इंस्टैंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं. अगर आपके पास एक्सचेंज के लिए पुराना फोन है, तो उसे स्वैप कर आप ₹33,300 तक का एक्सचेंज ऑफर भी पा सकते हैं. हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल, ब्रांड और उसकी कंडीशन पर डिपेंड करेगी. इसका मतलब यह हुआ कि एक्चुअली आप Realme GT 7 Pro को बहुत ही आक्रामक प्राइस पर घर ला सकते हैं, जो पहले इतनी कम कीमत पर मिलना मुश्किल था.
Realme GT 7 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Realme GT 7 Pro में 6.78-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें HDR 10+, Dolby Vision और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मौजूद है. इसकी पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स है, जो आउटडोर में भी स्क्रीन को सुपर ब्राइट बना देती है. इस फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलता है, जो इसे इंडिया का पहला ऐसा फोन बनाता है जिसमें ये टॉप-ग्रेड प्रॉसेसर दिया गया था. कैमरे की बात करें, तो इसमें तीन रियर कैमरे मिलते हैं- 50MP मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो सेंसर (3x ऑप्टिकल जूम) और 8MP अल्ट्रावाइड. फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसके साथ फोन में 5800mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे बैटरी बैकअप और चार्जिंग दोनों में फायदा मिलता है.
Realme GT 8 Pro लॉन्च से पहले बेस्ट डील टाइम
कुल मिलाकर यह कि अगर आप Diwali बाद कोई Powerful Flagship Gaming Phone लेना चाह रहे हैं, तो ये ऑफर मिस मत करिए. GT 8 Pro लॉन्च से पहले यह Realme का बेस्ट डील टाइम माना जा रहा है.
Google Pixel 9 खरीदना है? आज मिल रहा 25,000 रुपये तक का फ्लैट ऑफर
9,451 रुपये में Moto G85 होगा आपका, Flipkart एक्सचेंज ऑफर में मिल रहा बड़ा फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










