Realme ला रहा कम दाम में 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन, इस दिन होगा लॉन्च

Published by : Ankit Anand Updated At : 30 Aug 2025 12:44 PM

विज्ञापन

Realme 15T: रियलमी का 7,000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन 2 सितंबर को लॉन्च होगा

Realme 15T: रियलमी जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Realme 15T लॉन्च करने वाली है. ये फोन इंडिया में 2 सितंबर को आएगा. इसमें मीडियाटेक चिपसेट और पावर के लिए 7000mAh की बड़ी बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा. कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा और 50MP का ही फ्रंट कैमरा मिलेगा.

विज्ञापन

Realme 15T: चीन की स्मार्टफोन कंपनी Realme अपने स्मार्टफोन लाइनअप को बढ़ाने की तैयारी कर रही है, जिसका नाम Realme 15T हो सकता है. ये फोन कंपनी की Realme 15 सीरीज का हिस्सा होगा. माना जा रहा है कि ये फोन Realme 14T का सक्सेसर होगा. कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट भी बता दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे जल्द ही भारत में भी लॉन्च कर सकती है. खबर है कि इस फोन के फीचर्स काफी धमाकेदार होने वाले हैं. आइए एक नजर इसके संभावित फीचर्स पर डालते हैं.

Realme 15T की लॉन्च डेट और संभावित कीमत

रियलमी अपना नया फोन 15T भारत में 2 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च करने वाली है. इसकी कीमत को लेकर भी खबरें आ चुकी हैं. माना जा रहा है कि इसके बेस मॉडल की कीमत करीब 20 हजार रुपये होगी, जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा. वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल लगभग 23 हजार रुपये के करीब हो सकती है. इसके टॉप वेरिएंट की कीमत भी 25 हजार रुपये के आस-पास रहने की उम्मीद है.

Realme 15T के संभावित फीचर्स 

फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.57-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है. फोन में 6nm MediaTek Dimensity 6400 मैक्स चिपसेट दिया जा सकता है, साथ ही 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन भी मिलेगा.

बैटरी की बात करें तो इसमें 7,000mAh की दमदार बैटरी होगी, जो 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी. फोन में कुछ खास AI फीचर्स भी देखने को मिलेंगे जैसे AI ग्लेयर रिमूवल और AI लाइव फोटो. कंपनी ने ये कन्फर्म किया है कि इसमें 50MP का मेन कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा.

टिप्स्टर अभिषेक यादव ने X पर जो मार्केटिंग मटेरियल शेयर किया है, उसके मुताबिक Realme 15T तीन कलर ऑप्शन में आ सकता है. पहला Flowing Silver, दूसरा Silk Blue और तीसरा Suit Titanium.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A17 5G भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ मिड-रेंज में धमाकेदार एंट्री

यह भी पढ़ें: iPhone 17 Series Price: भारत में कितनी होगी आईफोन 17 सीरीज की कीमत? लीक रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola