Paytm Hide Feature: अब पेटीएम पर कोई नहीं जान पाएगा आपने किसे और कितना पेमेंट किया, आया कमाल का फीचर
Paytm Hide Feature
Paytm Hide Feature: पेटीएम ने UPI यूजर्स के लिए एक नया प्राइवेसी‑फोकस्ड फीचर लॉन्च किया है, जिससे वे अपनी पेमेंट हिस्ट्री में किसी भी खास ट्रांजैक्शन को छुपा सकते हैं. यह फीचर यूजर्स को उनकी प्राइवेसी पर ज्यादा कंट्रोल देता है, खासकर जब बात व्यक्तिगत या संवेदनशील पेमेंट की हो.
Paytm Hide Feature: भारत की पॉपुलर ऑनलाइन पेमेंट्स ऐप Paytm ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आया है. अभी तक UPI ऐप में हुई ट्रांजेक्शन को डिलीट या छुपाया नहीं जा सकता था, लेकिन अब Paytm के साथ ये बदल गया है. ध्यान रहे कि आप अभी भी पेमेंट ट्रांजेक्शन को डिलीट नहीं कर सकते, लेकिन अब उन्हें छुपा सकते हैं. यूजर्स अब Paytm में आसान स्टेप्स के जरिए वो ट्रांजेक्शन चुन सकते हैं जिन्हें वे छुपाना चाहते हैं.
ध्यान रहे कि ये ट्रांजेक्शन पूरी तरह से सेफ रहते हैं और जब भी जरूरत हो, एक्सेस किए जा सकते हैं. यानी केवल इन्हें छुपाया जाता है. फिलहाल, Paytm ही एकमात्र ऐप है जो यूजर्स को ये फीचर दे रहा है. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.
Paytm का नया Hide Payment फीचर
Paytm ने अपनी नई Hide Payments सुविधा के बारे में बताया है कि अब डिजिटल पेमेंट्स को और भी प्राइवेट और पर्सनल तरीके से मैनेज किया जा सकता है. जो ट्रांजैक्शन हिड़न के रूप में चिह्नित होंगे, वे डिलीट या बदलेंगे नहीं बल्कि एक अलग सेफ सेक्शन में रहेंगे. Paytm का कहना है कि ऐसे ट्रांजैक्शन पूरी तरह सेफ रहेंगे और जरूरत पड़ने पर आसानी से एक्सेस किए जा सकते हैं. हिड़न ट्रांजैक्शन को Paytm ऐप के Balance & History सेक्शन में देखा जा सकता है.
Paytm में Transaction कैसे छुपाएं?
- Paytm ऐप खोलें और Balance & History सेक्शन में जाएं.
- जिस ट्रांजैक्शन को छुपाना चाहते हैं, उस पर बाई तरफ स्वाइप करें.
- स्क्रीन पर दिख रहे ‘Hide’ ऑप्शन पर टैप करें.
- पुष्टि के लिए ‘Yes, Hide Payment’ पर क्लिक करें.
- अब आपका पेमेंट आपके हिस्ट्री से छिप जाएगा.
Paytm में छुपाए गए पेमेंट को Unhide कैसे करें?
- Paytm ऐप खोलें और ‘Balance & History’ सेक्शन में जाएं.
- स्क्रीन के ऊपर दाई ओर तीन डॉट वाले आइकन पर टैप करें.
- मेन्यू से ‘View Hidden Payments’ सेलेक्ट करें.
- अपने मोबाइल का PIN डालें या फिंगर/फेस ID से वेरिफिकेशन करें ताकि सभी छुपे हुए पेमेंट दिखें.
- जिस ट्रांजैक्शन को आप Unhide करना चाहते हैं, उस पर बाएं स्वाइप करें और फिर ‘Unhide’ पर टैप करें.
- अब वह ट्रांजैक्शन फिर से आपके पेमेंट हिस्ट्री में दिखने लगेगा.
यह भी पढ़ें: बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी कर पाएंगे UPI यूज, जानें क्या है UPI Lite X और इसे सेटअप करने का तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









