PAN Card Holders Alert: अगर नहीं किया ये काम तो लग सकता है 10 हजार रुपये का जुर्माना!

Published by : Shivani Shah Updated At : 04 Jun 2025 4:50 PM

विज्ञापन

PAN Card Holders Alert

PAN Card Holders Alert:पैन कार्ड होल्डर्स के लिए सरकार ने अलर्ट जारी किया है. जिस भी पैन कार्ड होल्डर्स का पैन कार्ड एक्टिव नहीं है उसपर विभाग द्वारा 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है. ऐसे में आपका पैन एक्टिव है या नहीं आप घर बैठे चेक सकते हैं. जानिए पूरा प्रोसेस.

विज्ञापन

PAN Card Holders Alert: अगर आप के पास भी पैन कार्ड है तो फिर सावधान हो जाइए. क्योंकि, आपकी एक छोटी सी गलती आप पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगवा सकती है. जी हां, सही पढ़ा. आयकर विभाग द्वारा कुछ पैन कार्ड होल्डर्स पर जुर्माना लगाया जा रहा है. ऐसे में अगर आप भी पैन कार्ड का इस्तेमाल करते हैं और नहीं चाहते कि आप पर भी जुर्माना लगे तो फिर जल्दी से चेक कर लीजिए आप उस लिस्ट में हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें: FREE में Aadhaar अपडेट करने का आखरी मौका! इस तारीख तक घर बैठे बदल लें डिटेल्स, नहीं लगेगा एक भी पैसा

किन पैन कार्ड धारकों पर लगेगा 10 हजार रुपये का जुर्माना?

पैन कार्ड का इस्तेमाल न सिर्फ आयकर रिटर्न दाखिल लिए किया जाता है बल्कि बैंक से लेकर इनवेस्टमेंट, प्रॉपर्टी और लोन जैसे हर फाइनेंशियल काम के लिए किया जाता है. ऐसे में अगर आपका पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाता है और आप उसे दोबारा एक्टिव नहीं कराते हैं तो फिर आप पर हजारों रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है. ऐसे में आप को जानना जरूरी है कि आपका पैन कार्ड इनएक्टिव है या नहीं. आप घर बैठे भी नीचे दिए गए प्रोसेस के जरिए अपने पैन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं.

पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं ऐसे करें चेक

  • इसके लिए सबसे पहले आपको आयकर विभाग की e-Filing वेबसाइट पर जाना होगा.
  • आपको होमपेज के नीचे “Quick Links” या “Instant e-Services” का ऑप्शन मिलेगा.
  • इसके बाद आपको “Verify Your PAN” के ऑप्शन पर जाना है.
  • इसके बाद आपको अपना पैन नंबर, पूरा नाम, बर्थ डेट और आधार-पैन से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा.
  • इसके बाद आपको एक OTP आएगा.
  • जिसे डालने के बाद आपको आपके पैन कार्ड का स्टेटस दिखाई देगा कि आपका पैन एक्टिव है या नहीं.

डिएक्टिवेट पैन को ऐसे करें फिर से एक्टिव

  • अगर आपका पैन कार्ड डिएक्टिवेट है तो फिर उसे एक्टिव करने के लिए आपको सबसे पहले अपने आधार से पैन कार्ड लिंक करवाना होगा. अगर पहले से लिंक है तो भी एक बार चेक कर लें कि यह अभी भी वैलिड है या नहीं.
  • अगर आपके पास दो या डुप्लिकेट पैन कार्ड है तो आपको उसमें से एक सरेंडर करना होगा.
  • आप चाहे तो NDL या UTIITSL की वेबसाइट के जरिए भी रिक्वेस्ट डाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: कहीं आपका Aadhaar Card कोई और तो नहीं कर रहा इस्तेमाल? इन स्टेप्स को फॉलो कर ऐसे लगाएं पता

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card में लगी फोटो से हैं नाखुश? मिनटों में जान लें इसे अपडेट करने का तरीका

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola