Oppo Find X9 Ultra और X9s की सेल कन्फर्म, जानें लॉन्च के बाद कहां से खरीद पाएंगे

Oppo Find X9 Ultra (Photo: OPPO)
Oppo ने अपने नए Find X9 Ultra और X9s को ग्लोबल मार्केट में पेश करने के बाद अब भारत में लाने की तैयारी कर ली है. दोनों फोन जल्द Flipkart, Amazon और Oppo की वेबसाइट पर मिलेंगे. इन दोनों फोन में दमदार प्रोसेसर, हाई-एंड कैमरा और प्रीमियम फीचर्स मिलने वाले हैं.
Oppo ने हाल ही में अपना नया फ्लैगशिप फोन Oppo Find X9 Ultra चीन और कुछ ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया है. इसके साथ ही कंपनी ने नया मॉडल Oppo Find X9s भी पेश किया है. लॉन्च के बाद अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि ये दोनों स्मार्टफोन भारत में भी जल्द आने वाले हैं. इन्हें मई में लॉन्च किया जाएगा. हालांकि अभी तक इसकी सटीक लॉन्च डेट कंपनी ने नहीं बताई है.
ग्लोबल डेब्यू के कुछ हफ्तों बाद Oppo ने अब भारत में इन दोनों फोन्स कहां से खरीदे जा सकेंगे, इसकी जानकारी दे दी है. यानी ये कन्फर्म हो गया है कि भारत में ये स्मार्टफोन किन-किन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.
Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s कहां से खरीदे सकेंगे?
Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s के लिए Flipkart, Amazon और Oppo की ऑफिशियल इंडिया वेबसाइट पर खास माइक्रोसाइट्स लाइव कर दी गई हैं. इससे साफ हो गया है कि ये डिवाइस इन तीनों प्लेटफॉर्म्स पर मिलेंगे. हालांकि कंपनी ने अभी तक इनकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है. बस इतना बताया गया है कि दोनों मॉडल जल्द ही ‘Coming Soon’ के साथ मार्केट में एंट्री करने वाले हैं.
Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s की कीमत
Ultra मॉडल की शुरुआती कीमत CNY 7,499 (करीब ₹1,03,000) रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलता है. वहीं दूसरी तरफ Find X9s को MYR 3,599 (लगभग ₹85,000) की कीमत पर लॉन्च किया गया है, जिसमें 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट दिया गया है.
Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s के फीचर्स
Oppo Find X9 Ultra में आपको Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है. वहीं दूसरी तरफ Find X9s में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया गया है. कैमरे की बात करें तो दोनों ही फोन में Hasselblad की ट्यूनिंग वाला रियर कैमरा सेटअप मिलता है. Find X9 Ultra में आपको 200MP का मेन कैमरा मिलता है, जबकि Find X9s में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है.
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord CE 6 सीरीज लॉन्च, दमदार बैटरी और AI फीचर्स के साथ मिलेगी फ्लैगशिप फील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










