GPT-OSS: अब लैपटॉप पर फ्री में सुलझाएं रीजनिंग-कोडिंग की गुत्थी, ओपन सोर्स की दिशा में बढ़ चला OpenAI

Published by : Shivani Shah Updated At : 06 Aug 2025 1:37 PM

विज्ञापन

GPT-OSS

GPT-OSS: दुनिया भर में ओपन सोर्स की बढ़ती डिमांड को देखते हुए OpenAI ने भी अपना नया ओपन सोर्स मॉडल लॉन्च कर दिया है. जिससे यूजर्स लैपटॉप में फ्री में यूज कर सकेंगे. कंपनी ने अपने इस नए मॉडल में दो वर्जन लॉन्च किये हैं. जो रीजनिंग से लेकर वेब ब्राउजिंग, कोडिंग और अन्य कामों को आसानी से ऑपरेट कर सकते है.

विज्ञापन

OpenAI ने नया ओपन सोर्स GPT मॉडल GPT-OSS लॉन्च किया है. ओपन सोर्स मॉडल की बढ़ती डिमांड को देखते हुए OpenAI ने लगभग 6 साल बाद ओपन-वेट लैंग्वेज मॉडल GPT-OSS को लॉन्च किया है. दरअसल, सुरक्षा कारणों के कारण कंपनी इस तरह के मॉडल को लॉन्च नहीं कर रही थी. लेकिन कम लागत और कस्टमाइजेशन के कारण डेवलपर्स के बीच ओपन सोर्स की डिमांड बढ़ रही है. ऐसे में ओपन सोर्स की दिशा में यह कंपनी का बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

खासकर ऐसे समय में जब चीन की DeepSeek और अन्य कंपनियां भी AI के फील्ड में तेजी से आगे बढ़ रही हैं. OpenAI का यह नया मॉडल खास लैपटॉप के लिए है. जिसे यूजर्स में फ्री में डाउनलोड करने के साथ-साथ अपने हिसाब से कस्टमाइज कर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. चलिए जानते हैं क्या है इसकी खासियत.

दो वर्जन हुए लॉन्च

OpenAI ने GPT-OSS मॉडल को दो वर्जन में लॉन्च किया है. जिसमें GPT-OSS-20B और GPT-OSS-120B शामिल है. दोनों ही मॉडल 131,072 टोकन कांटेक्स्ट को सपोर्ट करते हैं. नए मॉडल को लेकर OpenAI ने पुष्टि की है कि दोनों मॉडल में मिक्सचर ऑफ एक्सपर्ट्स (MoE) आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है. जिससे उन्हें प्रति टोकन केवल कुछ ही पैरामीटरों को सक्रिय करने की अनुमति है. जैसे कि 120b मॉडल के लिए लगभग 5.1 बिलियन, जिससे अधिक दक्षता और प्रतिक्रियाशीलता सुनिश्चित होती है.

GPT-OSS-20B: लगभग 21 अरब पैरामीटर्स वाला, एक कॉम्पैक्ट मॉडल जो कम लेटेंसी और कंज्यूमर हार्डवेयर जैसे 16GB RAM वाले लैपटॉप पर चल सकता है. साथ ही यह मोबाइल इंफरेंस या स्लिम डेस्कटॉप के लिए आदर्श है.

GPT-OSS-120B: लगभग 120 अरब पैरामीटर्स वाला एक बड़ा, अधिक पावरफुल मॉडल जो OpenAI के अपने o4-mini के परर्फोमेंस से मैच होता है. इसे हाई-लेवल रीजनिंग और प्रोडक्शन वर्कफ्लो के लिए पेश किया गया है. हालांकि, इसके लिए 24GB+ VRAM GPU की जरूरत होगी. इसे NVIDIA GPU पर चलाया जा सकता है.

ये काम कर सकते हैं ये मॉडल्स

OpenAI का कहना है कि, ये मॉडल्स रीजनिंग से लेकर वेब ब्राउजिंग, कोडिंग और एजेंटों को ऑपरेट कर सकते हैं. कंपनी ने अभी तक GPT-OSS के फ्यूचर वर्जन के रिलीज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. लेकिन कंपनी ने उम्मीद जताई है कि, GPT-OSS का इस्तेमाल छोटे डेवलपर्स के साथ-साथ कंपनियां भी करेंगी. क्योंकि, उनके पास भी पावरफुल AI मॉडल को एक्सेस करने की सुविधा होगी.

क्यों है महत्वपूर्ण?

ओपन-सोर्स AI मॉडल्स की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है. ऐसे में OpenAI का यह कदम अहम माना जा रहा है. खासकर तब जब Meta, Alibaba, DeepSeek और Mistral जैसी कंपनियां इस रेस में पहले ही उतर चुकी हैं. ऐसे में अपने डेवलपर बेस को बनाए रखने के लिए OpenAI के लिए यह जरूरी था.

ये भी पढ़ें: रेस्त्रां में डिश सेलेक्ट करने से लेकर गिफ्ट चुनने तक, AI का छोटे फैसलों में भी बढ़ गया इस्तेमाल

ये भी पढ़ें: AI Use Caution: मशीन बन रही टीनएजर्स की बातों की हमराज, यहां खतरा बड़ा है

ये भी पढ़ें: GenAI से बदल रही साइबर सुरक्षा की दुनिया, भारत में शुरू हो रही नयी क्रांति


विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola